फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाहुबली-2 के लिए करना होगा ज्यादा इंतजार, बदली रिलीज डेट

Thu, 04 Aug 2016 04:09 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
bahu
पिछले साल आई बाहुबली ने जिस तरह से हिंदी के दर्शकों पर जादू चलाया, उसके बाद से कई वितरक कंपनियों  की नजर इस फिल्म पर है। फिल्म ने बिना विशेष प्रचार खर्च के हिंदी में 100 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था। निर्माता करन जौहर की कंपना धर्मा प्रोडक्शंस ने बाहुबली ने हिंदी संस्करण के अधिकार खरीद कर इसे रिलीज किया था।
विज्ञापन

बाहुबली-2 के लिए करना होगा ज्यादा इंतजार

2 of 7
पिछले कुछ दिनों से सवाल उठ रहा था कि क्या बाहुबली-2 के अधिकार भी निर्माता करन जौहर को ही देंगे? सूत्र कह रहे हैं कि हां ऐसा होगा मगर इस बार करन को जेब ज्यादा ढीली करनी होगी क्योंकि निर्माताओं के पास कुछ अन्य वितरकों के अच्छे ऑफर हैं। सीक्वल का जिस तरह से इंतजार हो रहा है, उससे साफ है कि कोई भी सौदा घाटे  का नहीं रहेगा।
विज्ञापन

बाहुबली-2 के लिए करना होगा ज्यादा इंतजार

3 of 7
ट्रेंड के जानकारों के अनुसार करन ने बाहुबली के भारत में हिंदी के अधिकार करीब 25 करोड़ रुपये में खरीदे थे। जिसे उन्होंने आगे वितरकों को पांच से 10 करोड़ रुपये के मुनाफे के साथ बेचा था। इसके बाद ओवरफ्लो का पैसा भी उन्हें  मिला था। इस तरह से फिल्म करन को सिर्फ चार महीने में ही कई करोड़ का मुनाफा दे गई थी।

बाहुबली-2 के लिए करना होगा ज्यादा इंतजार

4 of 7
- फोटो : twitter
सीक्वल के इंतजार को देखते हुए कई स्टूडियो हिंदी संस्करण के अधिकार खरीदना चाह रहे हैं। जबकि खबरें थीं कि करन अपनी बॉलीवुड फिल्मों में हुए आर्थिक नुकसान की वजह से इस दौड़ से हट गए हैं। बताया जाता है कि इन्हीं घाटों की वजह से ही करन ने अपना महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट शुद्धि भी बंद कर दिया है।
विज्ञापन

बाहुबली-2 के लिए करना होगा ज्यादा इंतजार

5 of 7
खबर है कि कि बाहुबली-2 निर्माता हिंदी में उन्हें ही अधिकार देंगे परंतु इस बार शर्तें कुछ अलग होंगी। साथ ही करन को अधिकार लेने के लिए अधिक रकम देनी होगी। नियम-शर्तों पर बातचीत शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन

6 of 7
bahubali - फोटो : bahubali
खबर है कि फिल्म के निर्माताओं के पास अभी से इसके वितरण अधिकारों के मोटे प्रस्ताव आ रहे हैं और उन्होंने इसे अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। सूत्रों की मानें तो सीक्वल के अकेले तमिल संस्कण के अधिकार निर्माताओं ने तमिलनाडु के एक प्रमुख राजनीतिक परिवार से जुड़े डिस्ट्रीब्यूटर को 52 करोड़ रुपये में बेचे हैं। उल्लेखनीय है कि बाहुबलीः द बिगनिंग ने पूरे विश्व में कुल 587 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाहुबली-2 के लिए करना होगा ज्यादा इंतजार

7 of 7
बाहुबली का सीक्वल पूर्व घोषित 14 अप्रैल 2017 से 14 दिन आगे बढ़ा दिया गया है। अब यह फिल्म अगले साल 28 अप्रैल को रिलीज होगी। इस वक्त सीक्वल के क्लाइमेक्स की शूटिंग हैदराबाद में चल रही है। जिसके लिए विशाल सेट लगाए गए हैं। फिल्म की शूटिंग अक्तूबर-नवंबर तक पूरी तरह से खत्म कर ली जाएगी। तमाम दर्शक यह जानने को उत्सुक हैं कि कटप्पा ने बाहुबली की हत्या क्यों की? सूत्र बता रहे हैं कि इस सवाल का जवाब दर्शकों को बाहुबलीः द कनक्लूजन के दूसरे हिस्से में यानी इंटरवेल के बाद मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें