फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैफ के परिवार से नजरें नहीं मिला रहा यह डायरेक्टर, बेटी सारा का है इसके पीछे बड़ा हाथ

Tue, 20 Feb 2018 07:42 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
saif ali khan
सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान फिल्म केदारनाथ से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। लेकिन फिल्म प्रोड्यूसर और निर्माता के बीच चल रही कलह की वजह से फिल्म पर रोक लग चुकी है। ऐसे में फिल्म के डायरेक्टर अभिषेक कपूर सैफ से नजरे चुरा रहे हैं। आइए जानते हैं कि आखिर क्या है पूरा मामला...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
Abhishek kapoor
कड़ी मशक्कत के बाद सारा को मिली एक फिल्म भी विवादों में जा फंसी हैं। कलह की वजह कोई और नहीं बल्कि फिल्म की टीम ही है। विवाद इतना बड़ गया कि फिल्म की शूटिंग तक रोकनी पड़ी।  ऐसा कहा जा रहा है कि मनमुटाव की शुरुआत तब से हुई थी जब अभिषेक कपूर ने सोशल मीडिया पर 'केदारनाथ' फिल्म की रिलीज डेट 21 दिसंबर घोषित कर दी थी।
विज्ञापन

3 of 4
saif ali khan
प्रोडक्शन हाउस KriArj Entertainment अभिषेक कपूर के इस एनाउंसमेंट से खुश नहीं थे। प्रोड्यूसर्स चाहते थे इस फिल्म से जुड़े किसी भी फैसले में आपस में पारदर्शिता हो लेकिन ऐसा नहीं होने पर उन्होंने फिलहाल फिल्म की शूटिंग बीच में ही रोकने का फैसला लिया है। उनका कहना है जब तक सभी बातें लिखित तौर पर साफ नहीं होंगी तब तक फिल्म की शूटिंग नहीं होगी।
विज्ञापन

4 of 4
saif ali khan
आपको बता दें, फिल्म 'केदारनाथ' लव स्टोरी पर आधारित फिल्म है। इस फिल्म से सारा अली खान बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं जिसमें उनके साथ सुशांत सिंह राजपूत मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। ये फिल्म केदारनाथ में 2013 में आई बाढ़ के बैकड्राप पर है। लेकिन ये फिल्म निर्माता और निर्देशक के विवाद में उलझ गई है। मामला इतना बढ़ गया कि निर्माताओं ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें