फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के 1 महीने बाद ही साड़ी में नजर आया ये एक्टर, कभी धर्म परिवर्तन को लेकर किया गया था ट्रोल

Thu, 22 Mar 2018 01:51 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
टीवी शो ससुराल सिमर का में सिमर का किरदार निभाकर घर-घर में मशहूर हुईं एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम की शादी खूब चर्चा में रही। शादी के बाद दोनों अब अपनी मैरिड लाइफ एंजॉय कर रहे हैं। इसकी झलक सोशल मीडिया पर शेयर की गई तस्वीरों में साफ देखने को मिलती है।

 
विज्ञापन

2 of 5
Dipika Kakar
सोशल मीडिया पर ज्यादातर एक्टिव रहने वाले दीपिका के पति शोएब ने अपना एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें टीम उन्हें लाल रंग की साड़ी पहनाने में जुटी है। आपको बता दें कि शोएब इन दिनों ज़ी टीवी के शो 'जीत गई तो पिया मोरे' में वरुण का किरदार निभाते नजर आ रहे हैं। शूटिंग के दौरान उन्हें साड़ी पहननी थी।

 
विज्ञापन

3 of 5
Dipika Kakar
शो में शोएब साड़ी पहने हुए नजर आने वाले है। इसकी एक छोटी सी झलक आप इंस्टाग्राम पर शेयर वीडियो में देख सकते हैं। वीडियो पोस्ट करते हुए शोएब ने लिखा, 'साड़ी पहनना जाल में फंस जाने जैसा है। सभी महिलाओं को सलाम..." ।
 

4 of 5
Dipika Kakar
आपको बता दें कि शादी के बाद शोएब की पत्नी दीपिका को काफी ट्रोल किया गया था। दीपिका ने अपने ब्वॉयफ्रेंड शोएब इब्राहिम से शादी करने के लिए धर्म परिवर्तन कर लिया था उन्होंने हिंदू धर्म छोड़ इस्लाम कबूल किया था। जिसके बाद लोगों ने इस जोड़े को काफी ट्रोल किया। बाद ने दीपिका ने इस मामले पर सफाई देते हुए कहा था कि यह उनका निजी मामला है और वह इस्लाम कबूल कर बहुत खुश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Dipika Kakar
कलर्स के सीरियल 'ससुराल सिमर का' से फेम पाने वाली दीपिका कक्कड़ ने शोएब से 22 फरवरी को भोपाल में सिर्फ अपने फैमिली मेंबर्स और रिलेटिव्स के बीच शादी की थी। दोनों की शादी खूब चर्चा में रही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें