kangana
रंगोली ने डीसीपी को टैग करते हुए ट्वीट किया है कि जब हम किसी नोटिस का जवाब देते हैं तो वकील को पूरी जानकारी देते हैं। तो क्या ऐसी बातों को कानूनी उल्लंघन मान लिया जाएगा और किसी भी अनुमान के आधार पर अपनी स्टेटमेंट बनाकर किसी कलाकार को बदनाम करने के लिए इसे इस्तेमाल किया जाएगा। ऐसे आरोप लगाना बेहद ही असंतोषपूर्ण है। इस तरह के अनुमान लगाने से पहले पूरी तरह से जांच की जानी चाहिए।