फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस विनर बनने के बाद दीपिका कक्कड़ का बड़ा खुलासा, इस कंटेस्टेंट की शक्ल भी नहीं देखना चाहती

Tue, 01 Jan 2019 10:30 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
dipika kakar - फोटो : twitter
बिग बॉस सीजन 12 जीतने के बाद दीपिका कक्कड़ लगातार मीडिया से बात कर रही हैं । हर कोई जानना चाहता है कि दीपिका ने किस स्ट्रैटजी के चलते ये शो जीता । चलिए आपको बताते हैं दीपिका कक्कड़ ने आखिर इंटरव्यू के दौरान क्या-क्या खुलासे किए। 
विज्ञापन

2 of 6
dipika kakar - फोटो : twitter
दीपिका कक्कड़ ने कहा - 'बिग बॉस की जर्नी अपने आप में बहुत बड़ा चैलेंज रही है। जब हम बाहर होते हैं तो दुनिया आपको जान बूझकर नीचा दिखाने के लिए बाते नहीं सुनाती। मैंने जो भी किया उस घर में लोगों ने फेक ही कहा। फिर चाहे खाना बनाना हो या फिर लोगों को जाकर सपोर्ट करना हो। हर बार मुझे यही कहा गया कि फेक है यह सब स्ट्रैटजी है।' 
विज्ञापन

3 of 6
dipika kakar
शिल्पा शिंदे के बारे में बात करते हुए दीपिका ने कहा - 'मुझे नहीं पता शिल्पा मुझसे अपसेट क्यों है? मैं उनके ओपीनियन की इज्जत करती हूं। कुछ भी आप करते तो कुछ आपको सपोर्ट करते हैं और कुछ नहीं। इसलिए वह उनके विचार है कि मैं फेक हूं। दर्शकों को पता है कि वह किसको जिता रहे है। इतने सारे लोगों से मिली हूं और सभी कह रहे हैं आपने बहुत अच्छे से खेला। इसी वजह से यह ट्रॉफी आज मेरे पास है।' 

4 of 6
Dipika Kakar - फोटो : Instagram
जब दीपिका से पूछा गया क्या आप कलर्स की चेहरा रही हैं तो इस वजह से जीतीं? इस पर दीपिका ने कहा- 'अगर ऐसा होता तो मुझे 'झलक दिखलाजा' जीत जाना चाहिए था क्योंकि उस समय तो मैं शो कर रही थी। मुझे नहीं लगता कि बिग बॉस में कुछ भी फेक होता है।'
विज्ञापन

5 of 6
Dipika Kakar
रोमिल के बारे में दीपिका ने कहा- 'मैं उनसे बिल्कुल भी नहीं मिलना चाहूंगी और न ही बात करना चाहूंगीं। ऐसा नहीं है कि मुंह मोड़ लूंगी लेकिन सामने से कोई बात नहीं करूंगी।' दीपिका के लिए बेशक यह ट्रॉफी काफी अहमियत रखती है लेकिन इससे ज्यादा महत्वपूर्ण उनके पति शोएब और परिवार वालों के चेहरे की खुशी है । 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Dipika Kakar
इसके साथ ही दीपिका ने कहा- 'बिग बॉस ने सिखाया कि कुछ भी हो अपने आप पर विश्वास रखना चाहिए। घर की बहुत सारी यादें हैं। 105 दिन की एक-एक याद बहुत अच्छी हैं। जब दीपिका से कहा गया श्रीसंथ ने इंटरव्यू में भी कहा कि आप कलर्स का चेहरा है इस वजह से जीतीं। इस पर दीपिका ने कहा, 'मेरा शो के अंदर भी उनसे झगड़ा हुआ था और अब भी उनसे सहमत नहीं हूं।' 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें