हरियाणवी सिंगर अनामिका बावा उर्फ एनीबी ने जहर निगलकर सुसाइड करने करने कोशिश की, पर क्या आप जानते हैं कि सपना चौधरी ने भी जान देने का प्रयास किया था। यहां जानिए क्या था मामला।
विज्ञापन
2 of 6
सिंगर ने निगला जहर
मामला हिसार का है। पति के जन्मदिन के अवसर पर हरियाणवी कलाकार अनामिका बावा उर्फ एनीबी ने अपने घर पर जहर खा लिया। परिजनों ने उसे जिला नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां उसकी हालत अब सामान्य बनी हुई है। अनामिका पति के साथ विवाद के कारण पिछले डेढ़ साल से अपने मायके में रह रही है। पति की प्रेमिका उसे फोन करके परेशान करती थी, इसके चलते अनामिका ने जान देने की कोशिश की।
विज्ञापन
3 of 6
एक्ट्रेस सपना चौधरी
मशहूर सिंगर डांसर सपना चौधरी ने ऐसा ही एक कदम उठाया था, लेकिन जान बचा ली गई। दरअसल, फेसबुक पेज पर आ रहे कमेंट्स से आहत होकर सपना ने जहर खा लिया था। जान देने की कोशिश करने के पीछे एक रागनी के बोल को लेकर चल रहा विवाद था। मामले को लेकर फेसबुक पर पिछले कई दिनों से कमेंट्स आ रहे थे, जिनसे परेशान होकर सपना ने ये कदम उठा लिया था।
4 of 6
सिंगर ने निगला जहर
वहीं अनामिका के सुसाइड करने की वजह पति की प्रेमिका निकली। सिंगर की शादी रोहतक निवासी शेखर खन्ना के साथ वर्ष 2013 में हुई थी। शेखर खन्ना वीडियो डायरेक्टर है। वीडियो डायरेक्टिंग के दौरान ही उनकी मुलाकात हुई थी। शादी के बाद इनको एक बेटा भी हुआ, जो अब पांच साल का है। अनामिका के अनुसार उसके पति का पिछले दो साल से किसी दूसरी महिला के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है।
विज्ञापन
5 of 6
Couple
जब इस बात का उसको पता चला तो वह डेढ़ साल पहले अपने मायके हिसार के नवदीप कॉलोनी में आकर रहने लगी। अनामिका के अनुसार, पति की प्रेमिका बार-बार फोन करके उसे परेशान करती है और धमकी देती है। उस महिला का शनिवार को भी फोन आया और वह कहने लगी कि उसका पति आया हुआ है और वह उसके साथ जन्मदिन मना रही है।
इसी बात को लेकर दोनों में गहमागहमी हो गई। इसके बाद परेशानी में उसने घर पर रखी चूहे मारने वाली दवा का सेवन कर लिया। उसकी हालत बिगड़ गई। गौरतलब है कि अनामिका पिछले 12 साल से हरियाणवी एलबम में मॉडलिंग का काम कर रही है और चार हजार गानों में अभिनय कर चुकी है।