फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

9 साल से गुमनाम था ये एक्टर, बिपाशा के साथ दी सुपरहिट फिल्म, फिर एक बोल्ड फोटोशूट से मचाया हंगामा

Mon, 09 Dec 2019 12:23 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Dino Morea and Bipasha Basu - फोटो : social media

फिल्म 'राज' से घर-घर में मशहूर हुए डिनो मोरिया तो आपको याद ही होंगे। डिनो अब भले ही सिल्वर स्क्रीन से दूर हो गए हों लेकिन एक समय ऐसा था जब लड़कियां उनकी दीवानी थीं। फिल्म 'राज' की शूटिंग के दौरान ही डिनो की मुलाकात बिपाशा बसु से हुई थी। इसके बाद से दोनों के अफेयर के चर्चे खूब हुए थे। आज डिनो मोरिया का जन्मदिन है। वह 44 साल के हो गए हैं।

 

विज्ञापन

2 of 5
Dino Morea - फोटो : Social Media
डिनो की पहली बॉलीवुड फिल्म 'प्यार में कभी-कभी' थी। इस फिल्म में उन्होंने रिंकी खन्ना के साथ काम किया था। फिल्मों में आने से पहले डिनो पैसों और शौक के लिए मॉडलिंग किया करते थे। एक फैशन कंपनी के लिए मॉडलिंग करते हुए डिनो को नोटिस किया गया था। इसके बाद उनको जल्द ही फिल्म का ऑफर मिला। 
 
विज्ञापन

3 of 5
DINO
डिनो ने 'राज' के बाद कई फिल्में की लेकिन सभी फ्लॉप रहीं। फिल्में नहीं चलीं तो उन्होंने रियलिटी शो करना करना शुरू किए। साल 2010 में 'खतरों के खिलाड़ी' के विनर भी रहे। बॉलीवुड में डिनो की लगातार फिल्में फ्लॉप होने के बाद उन्हें फिल्में मिलना भी बंद हो गईं।
 

4 of 5
DINO, BIPASHA

डिनो और बिपाशा ने स्वीस अंडरवियर ब्रांड कैलिडा के लिए एक फोटोशूट करवाया था। यह फोटोशूट कुछ ज्यादा ही हॉट था। इसके कारण बहुत विवाद भी हुआ था। डिनो ने DM जिम नाम से एक फिटनेस सेंटर भी खोला था। इसमें युवा सेना अध्यक्ष आदित्य ठाकरे का शेयर भी था। साल 2016 में आदित्य से विवाद के बाद डिनो ने ये जिम बंद कर दिया। अब फिलहाल डिनो सिर्फ अपने कैफे बिजनेस पर ध्यान दे रहे हैं। आज-कल डिनो लाइम लाइट से दूर रहते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Dino Morea - फोटो : social media

डिनो की पर्सनल लाइफ की बात करें तो अब डिनो फैशन डिजायनर नंदिता महतानी के साथ हैं। नंदिता संजय कपूर की पहली पत्नी थीं। डिनो सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहते हैं। 9 साल बाद एक्टर डिनो मोरिया का कमबैक चर्चा में बना हुआ है। डिनो ने अपने कमबैक के बारे में बताया था- मुझे अच्छी स्क्रिप्ट का इंतजार था। लेकिन अब अच्छी कहानी मिली है तो उसे जरूर करना चाहता हूं। लंबे वक्त बाद डिनो की वापसी एक वेब सीरीज से होने जा रही है।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें