फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असफल करियर के बाद भी शाही जिंदगी जी रहे हैं ये सितारे, एक ने किया था अमिताभ- शाहरुख के साथ डेब्यू

Mon, 09 Dec 2019 12:22 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
आयशा टाकिया, तुषार कपूर, किम शर्मा - फोटो : Social Media
बॉलीवुड में हर साल कई नए सितारे डेब्यू करते हैं। कुछ जाना- पहचाना नाम बन जाते हैं तो कुछ एक या दो फिल्में करने के बाद नई फिल्मों के लिए तरस जाते हैं। जो चल जाते हैं वो अपने जीवन को बेहतरीन ढंग से व्यतीत करते हैं। उनकी लाइफ स्टाइल राजा की तरह होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बॉलीवुड में कुछ सेलेब्रिटीज ऐसे भी हैं जिनका करियर भले ही फ्लॉप हो गया हो। लेकिन फिर भी वो शाही अंदाज में अपना जीवन बसर कर रहे हैं। ऐसे ही कुछ सितारों के बारे में आज हम आपको बताएंगे।
विज्ञापन

2 of 6
सेलिना - फोटो : सोशल मीडिया
सेलिना जेटली
अभिनेत्री सेलिना जेटली साल 2001 में फेमिना मिस इंडिया बनी थीं। जिसके बाद साल 2003 में उन्होंने फिरोज खान निर्देशित फिल्म जानशीन से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। हालांकि उनका करियर फ्लॉप ही रहा। लेकिन फिर भी आज वो एकदम राजशाही अंदाज में अपनी जिंदगी जी रहीं हैं। सेलिना ने साल 2011 में ऑस्ट्रिया के रहने वाले पीटर हॉग के साथ शादी कर ली थी। सेलिना के दो जड़वां बच्चे विन्सटन और विराज हैं।
विज्ञापन

3 of 6
tushar kapoor
तुषार कपूर
अपने जमाने के दिग्गज अभिनेता जितेन्द्र के बेटे तुषार कपूर का फिल्मी करियर पूरी तरह से फ्लॉप रहा। उन्होंने साल 2001 में फिल्म 'मुझे कुछ कहना है' से एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया। लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिल पाई। वहीं कुछ तुषार के कुछ किरदारों को दर्शकों ने खूब पसंद किया।

4 of 6
आयशा टाकिया
आयशा टाकिया
अभिनेत्री आयशा टाकिया ने साल 2004 में आई फिल्म 'टार्जन द वंडर कार' से अपने फिल्मी सफर की शुरुआत की थी। इस फिल्म के बाद आयशा ने कई और भी फिल्मों में काम किया। लेकिन उनका करियर भी फ्लॉप ही रहा। आयशा ने सलमान खान के साथ फिल्म वॉन्टेड में भी मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म तो सफल हुई लेकिन आयशा वो सफलता नहीं पा सकीं। ऐसे में उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कहना ही ठीक समझा। आयशा ने साल 2009 में बिजनेममैन फरहान आजमी से शादी कर ली थी। जिसके बाद वो शाही जीवन बिता रही हैं। दोनों का एक बेटा मिखाइल भी है।
विज्ञापन

5 of 6
किम शर्मा
किम शर्मा
बॉलीवुड में अमिताभ बच्चन और शाहरुख जैसे बड़े नामों के साथ डेब्यू करने वाली किम शर्मा ने भी फिल्मी दुनिया में कोई सफलता हासिल नहीं की। लेकिन फिर भी वो आज एक बेहतरीन जीवन व्यतीत कर रही हैं। किम ने मोहब्बतें के बाद कई फिल्मों में हाथ आजमाया फिर भी उनका सिक्का नहीं चला। किम ने दक्षिण भारतीय फिल्मों में भी हाथ आजमाने की कोशिश की। लेकिन वहां से भी उन्हें असफलता ही मिली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Jugal Hansraj
जुगल हंसराज
अभिनेता जुगल हंसराज का करियर यूं तो बचपन में ही शुरू हो गया था। लेकिन फिर भी बड़े होने के बाद उनके करियर पर ब्रेक लग गया था। लेकिन फिर भी जुगल की लाइफस्टाइल में इन दिनों कोई कमी नहीं है। जुगल ने साल 1995 में फिल्म 'पापा कहते हैं' की थी। इसके बाद मोहब्बतें और सलाम नमस्ते जैसी फिल्में भी की। इसके बाद उन्होंने निर्देशन में हाथ आजमाया और अब वो धर्मा प्रोडक्शन से जुड़ गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें