अश्वत्थामा बलिर्व्यासो हनुमांश्च विभीषणः, कृपः परशुरामश्च सप्तैते चिरंजीविनः, अर्थात अश्वत्थामा, बलि, व्यास, हनुमान, विभीषण, कृपाचार्य और भगवान परशुराम ये सात चिरंजीवी हैं। सप्तैतान् संस्मरेन्नित्यं मार्कण्डेयमथाष्टमम्, जीवेद्वर्षशतं सोपि सर्वव्याधिविवर्जित, इसका अर्थ है कि यदि इन सात का और ऋषि मार्कण्डेय के नाम के साथ नित्य स्मरण किया जाए तो मनुष्य निरोगी रहकर और 100 वर्ष की आयु को प्राप्त होता है। इन चिरंजीवियों में फिल्मों के शौकीनों को अश्वत्थामा हाल ही में फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ में नजर आए। उससे पहले निर्देशक प्रशांत वर्मा की फिल्म ‘हनुमान’ और उसकी सीक्वल ‘जय हनुमान’ के चर्चे हर तरफ हैं और अब बारी है एक और चिरंजीवी की कहानी के परदे पर उतरने की, यानी परशुराम। लेकिन, बुधवार को जारी हुए इस फिल्म के पोस्टर में एक बड़ी गलती है।