फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vikrant Massey: '12वीं फेल' से लेकर 'अ डेथ इन गंज' तक, कैसा रहा विक्रांत मैसी की पिछली पांच फिल्मों का हाल

Thu, 14 Nov 2024 12:19 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

विक्रांत मैसी अपनी फिल्म द साबरमती रिपोर्ट की वजह से चर्चा में हैं। इस फिल्म में वह पत्रकार की भूमिका में नजर आने वाले हैं। फिल्म के निर्माताओं को उम्मीद है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार करेगी। इस फिल्म की रिलीज से पहले आज हम आपको उनकी पिछली पांच फिल्मों का हाल बताने जा रहे हैं।
 
विज्ञापन
1 of 6
विक्रांत मैसी - फोटो : अमर उजाला
बीते कुछ समय में विक्रांत मैसी ने अपनी अदाकारी से लोगों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ी है। हर गुजरते दिन के साथ उनकी लोकप्रियता में गजब का इजाफा देखने को मिल रहा है। वह जल्द ही द साबरमती रिपोर्ट में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म ने रिलीज से पहले ही काफी सुर्खियां बटोरनी शुरू कर दी है। फिल्म में वह पत्रकार की भूमिका में हैं, इस किरदार में उन्हें देखने के लिए फैंस काफी ज्यादा उत्सुक हैं। इस फिल्म की लगातार हो रही चर्चा के बीच आज हम आपको विक्रांत की पिछली पांच फिल्मों की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट के बारे में बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 6
12वीं फेल - फोटो : इंस्टाग्राम @vikrantmassey
12वीं फेल
साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म 12वीं से विक्रांत को गजब की लोकप्रियता हासिल हुई। कम बजट में बनकर तैयार हुई इस फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिला। विधु विनोद चोपड़ा के निर्देशन में बनी यह फिल्म टिकट खिड़की पर हिट साबित हुई। साथ ही, इसे ओटीटी पर भी खूब पसंद किया गया।
विज्ञापन

3 of 6
विक्रांत मैसी - फोटो : इंस्टाग्राम@vikrantmassey
राम प्रसाद की तेरहवीं
फिल्म राम प्रसाद की तेरहवीं में विक्रांत मैसी के साथ मनोज पाहवा, सुप्रिया पाठक, कोंकणा सेन शर्मा और विनय पाठक समेत कई दिग्गज कलाकार नजर आए थे। सीमा पाहवा के निर्देशन में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं रही थी।

4 of 6
विक्रांत मैसी - फोटो : इंस्टाग्राम
छपाक
फिल्म छपाक में दीपिका पादुकोण के साथ विक्रांत मैसी ने मुख्य भूमिका निभाई थी। साल 2020 में आई इस फिल्म का निर्देशन मेघना गुलजार ने किया था। रिलीज के समय यह फिल्म विवादों में भी घिर गई थी, जिसका असर इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर भी देखने को मिला था। कम कमाई की वजह से बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी।
विज्ञापन

5 of 6
विक्रांत मैसी - फोटो : इंस्टाग्राम
लिपस्टिक अंडर माई बुर्का
लिपस्टिक अंडर माई बुर्का में कोंकणा सेन, रत्ना पाठक शाह और अहाना कुमरा के साथ विक्रांत मैसी भी नजर आए थे। साल 2017 में आई इस फिल्म को दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया प्राप्त हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर भी यह फिल्म औसत ही साबित हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
विक्रांत मैसी - फोटो : इंस्टाग्राम
अ डेथ इन गंज
साल 2017 में आई फिल्म अ डेथ इन गंज में भी विक्रांत मैसी नजर आए थे। फिल्म का निर्देशन कोंकणा सेन शर्मा ने किया था। फिल्म में गुलशन देवैया, तिलोत्तमा शोम और कल्कि केकलां जैसे कलाकार भी मौजूद थे। इसके बावजूद भी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं रही थी।
Anupam Kher: जब न्यू एम्स्टर्डम सीरीज में अनुपम खेर को बोलने थे अंग्रेजी डायलॉग्स, सुबह 4 बजे उठकर की तैयारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें