फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां के साथ तस्वीर शेयर करते ही ट्रोल हुए निरहुआ, यूजर्स बोले- पीएम मोदी की नकल कर रहे हैं

Thu, 25 Apr 2019 02:16 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Dinesh Lal Yadav Nirhua - फोटो : social media
भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' इन दिनों अभिनेता से नेता बनने की वजह से सुर्खियों में हैं। वह उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी हैं। उनके खिलाफ यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मैदान में हैं। इस बीच निरहुआ अपनी एक तस्वीर की वजह से सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल हो रहे हैं। 
 
विज्ञापन

2 of 5
Dinesh Lal Yadav Nirhua - फोटो : social media
दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' हाल ही में चुनावी मैदान में उतरने से पहले अपनी मां का आशीर्वाद लेने घर पहुंचे। मां का आशीर्वाद लेते हुए उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीर भी साझा की। इस तस्वीर के साथ निरहुआ ने कैप्शन में लिखा,'माई हो ललनवा देद, देशवा के करनवा, अपने गोदिया के सुगनवा देद।'
 
विज्ञापन

3 of 5
Dinesh Lal Yadav Nirhua - फोटो : amar ujala
इस तस्वीर के बाद से वह सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए हैं। कई आलोचकों ने उन्हें प्रधानमंत्री मोदी की नकल करने वाला बताया है। rajatul624 ने उनकी तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा,'भाई आप एक बहुत अच्छे अभिनेता हैं पर अच्छे नेता नहीं।' वहीं mahesh332kumar नाम के यूजर ने सीधे तौर पर बोला कि पीएम मोदी की नकल कर रहे हैं। 

4 of 5
Dinesh Lal Yadav Nirhua - फोटो : amar ujala
ansariraza92 नाम के यूजर ने दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' के लिए ये तक लिख दिया कि ,'अपनी अच्छी-खासी लाइफ क्यों बर्बाद कर रहे हो भाई।' इसके अलावा निरहुआ की तस्वीर पर और भी भद्दे कमेंट किए गए हैं। गौरतलब है कि हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनाव प्रचार के दौरान मां का आशीर्वाद लेने अपने घर गए थे। कई सोशल मीडिया यूजर्स पीएम मोदी की तस्वीर का हलावा देकर निरहुआ को ट्रोल कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
dinesh lal yadav - फोटो : अमर उजाला
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी और भोजपुरी फिल्म अभिनेता दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' ने 20 अप्रैल को नामांकन दाखिल किया था। शपथ पत्र के अनुसार पत्नी मांशा देवी समेत 'निरहुआ' के पास 1.33 करोड़ की चल संपत्ति है। इसके साथ ही उनके नाम पर 4.60 करोड़ की अचल संपत्ति भी है। इस तरह से 'निरहुआ' 5.93 करोड़ की जायदाद के मालिक हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें