Dimple Kapadia
राजेश खन्ना से अलग होने के बाद डिंपल ने एक बार फिर बॉलीवुड का रुख किया। 11 साल के ब्रेक और दो बच्चों के बावजूद दुनिया उस समय दंग रह गयी जब 1985 में फिल्म 'सागर' में उसने डिंपल कपाड़िया का बोल्ड लुक देखा। ऐसे सीन्स करना उस दौर में बड़ी बात मानी जाती थी।फिल्म 'जख्मी शेर' के सेट पर डिंपल ने कहा था, 'टि्वंकल को हमेशा इस बात डर रहता है कि कहीं हमें फिर से पापा के साथ जा कर रहना ना पड़े। इसलिए वो चाहती है कि जल्दी से मुझे ढेर सारी फिल्मों में काम मिल जाए।' उस समय डिंपल ने कहा था,'काका के साथ बस एक ही आदमी रह सकता है और वह खुद। मुझे अपने लिए और अपनी बेटियों के लिए एक खुला घर चाहिए, जहां सब अपनी आवाज उठा सकें और खुल कर जी सकें।'