अगर आप बॉलीवुड के फैन हैं तो डिंपल कपाड़िया और सनी देओल के अफेयर के बारे में जरूर जानते होंगे। एक दौर था जब शादीशुदा सनी का दिल शादीशुदा डिंपल पर आ गया था। दोनों एक-दूसरे से बेइंतेहां प्यार करते थे। शायद ये प्यार अब फिर से जाग उठा है।
विज्ञापन
2 of 5
डिंपल कपाड़िया
मुंबई मिरर पर छपी खबर के मुताबिक, पिछले महीने अगस्त में सनी देओल और डिंपल कपाड़िया एक हफ्ते के लिए लंदन गए थे। ये दोनों किसी फिल्म के सिलसिले में लंदन पहुंचे थे। इसी दौरान दोनों बस स्टॉप पर एक-दूसरे के हाथों में हाथ डाले नजर आए।
पढ़ें- Bigg Boss 11: एक एपिसोड की कितनी फीस ले रहे सलमान खान, जानकर होश उड़ जाएंगे
विज्ञापन
3 of 5
डिंपल कपाड़िया
ये उसी समय का वीडियो है। जो अब वायरल हो गया है। बता दें कि सनी देओल और डिंपल कपाड़िया की पहली फिल्म 1984 में आई 'मंजिल-मंजिल' थी। इसी फिल्म के दौरान दोनों के प्यार के फूल खिले थे।
4 of 5
डिंपल कपाड़िया
खबरें तो यहां तक थीं सनी और डिंपल ने शादी भी कर ली है। लेकिन इस शादी का कोई सबूत नहीं था। मीडिया में दोनों की शादी को लेकर खूब चर्चा हुई। दोनों का रिश्ता करीब 11 साल तक चला था।
पढ़ें- ढिंचैक पूजा के अलावा ये होंगे बिग बॉस 11 के दमदार कंटेस्टेंट, शो लॉन्च के बाद लीक हुई लिस्ट
सनी देओल, डिंपल को अपनी पत्नी का दर्जा देते थे। सनी देओल की पत्नी पूजा ने जब उन्हें डिंपल को छोड़ने के लिए धमकाया था तब दोनों ने अपना रिश्ता खत्म कर दिया था। इसके बाद सनी देओल का अफेयर रवीना टंडन के साथ हुआ था।