फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से वर्कआउट वीडियो शेयर करने वालों से दिलजीत दोसांझ की गुहार,कहा- 'बंद करो ये...'

Fri, 27 Mar 2020 01:19 PM IST
Avinash Pal अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 4
दिलजीत दोसांझ और सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
कोरोना वायरस के आतंक के बीच कुछ सेलिब्रिटीज को सोशल मीडिया से गायब होने का डर सता रहा है। घर में रहने के कारण वे अधिक तस्वीरें और वीडियोज साझा नहीं कर पा रहे हैं। हालांकि इससे पार पाने के लिए कुछ कलाकार लगातार घर से अपनी वर्कआउट वीडियो साझा कर रहे हैं।  हालांकि अपनी ही बिरादरी के कुछ कलाकारों की यह बात दिलजीत दोसांझ को रास नहीं आ रही है। इसे लेकर दिलजीत ने सोशल मीडिया पर गुहार भी लगाई है।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
diljit dosanjh
दिलजीत ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की है जिसमें वह एक प्लेकार्ड पकड़े दिखाई दे रहे हैं। इसपर लिखा हुआ है, 'अपने वर्कआउट वीडियो साझा करना बंद करें।' इस पोस्ट में उन्होंने लिखा है, 'खाओ पियो और मौज करो।' दिलजीत ने यह तस्वीर एडिट की है। यह तस्वीर इंस्टाग्राम पर डूड विद साइन नामक प्रोफाइल पर मौजूद है। 
 
विज्ञापन

3 of 4
diljit dosanjh
वैसे बता दें कि ऐसी गुहार लगाने वालों में दिलजीत अकेले नहीं हैं। फिल्मकार फराह खान ने भी वर्कआउट वीडियो से तंग आने की बात कही है।  बता दें कि इंस्टाग्राम पर कलाकार लगातार घर का काम करने से लेकर खाना बनाने, किताबे पढ़ने, गेम खेलने जैसी वीडियोज भी साझा कर रहे हैं।
विज्ञापन

4 of 4
Diljit dosanjh
कोरोना वायरस से बिगड़े हालात के चलते सिनेमा जगत पूरी तरह से ठप्प पड़ा हुआ है। मुंबई से लेकर देश के दूसरे हिस्सों में शूटिंग बंद कर दी गई है। वहीं इस दौरान रिलीज होने वाली सभी फिल्मों की तारीख भी आगे खिसका दी गई है। दिलजीत की फिल्मों की बात करें तो पिछली बार वह हिंदी फिल्म गुड न्यूज और अर्जुन पटियाला में नजर आए थे। गुड न्यूज को बॉक्स ऑफस पर अच्छी सफलता हासिल हुई थी।  वहीं आने वाले समय में वह सूरज पे मंगल भारी में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन अभिषक शर्मा कर रहे हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें