फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिलजीत ने पाकिस्तानी प्रमोटर का कबूला न्यौता, ट्रोल होते ही तुरंत लिया ये फैसला

Wed, 11 Sep 2019 05:51 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
diljit dosanjh - फोटो : file photo
पाकिस्तानी प्रमोटर रेहान सिद्दीकी के निमंत्रण पर दिलजीत दोसांझ अमेरिका में परफॉर्म करने वाले थे। इस खबर के बाद फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्पलॉइज ने विदेश मंत्रालय से गायक-अभिनेता दिलजीत के वीजा को रद्द करने की मांग की थी। इसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर भी ट्रोल किया जा रहा था। मामला बढ़ता देख अब दिलजीत दोसांझ ने बडा़ एलान किया है। दिलजीत ने यह एलान ट्वीट के जरिए किया। दिलजीत ने इस ट्वीट में कहा है कि उन्होंने अपना कार्यक्रम स्थगित कर दिया है। 
 
विज्ञापन

2 of 5
diljit dosanjh - फोटो : file photo
दिलजीत ने ट्वीट किया- 'मुझे फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्पलॉइज द्वारा जारी किए गए खत के बारे में अभी पता चला, जो मुंबई मिरर में छपी खबर के बाद जारी किया था। आज से पहले मेरा फेडरेशन से इस तरह का कोई भी वास्ता नहीं पड़ा है। मैं यह चाहूंगा कि मेरा कॉन्ट्रैक्ट सिर्फ श्री बालाजी एंटरटेनमेंट के साथ है। मेरी डील और अनुबंध केवल उनके ही साथ है। फेडरेशन के खत के बताए गए किसी भी संस्थान से नहीं है। फेडरेशन के जवाब में मैंने टूर स्थगित करने का फैसला लिया है। मैं अपने देश से प्यार करता हूं। हमेशा राष्ट्र हित के लिए खड़ा रहूंगा।' 
 
विज्ञापन

3 of 5
दिलजीत दोसांझ - फोटो : file photo
दिलजीत के इस फैसले के पहले सोशल मीडिया पर उनकी बहुत आलोचना हुई। एक यूजर ने लिखा- 'दिलजीत दोसांझ तुमसे यह उम्मीद नहीं थी। तुमने मेरी नजरों में अपनी इज्जत खो दी। पैसा ही सबकुछ नहीं होता। जब तुम्हें नानक देव जी ने इतना सबकुछ पहले से ही दिया है, उसकी इज्जत करो, भारतीय होने पर गर्व करो।' एक अन्य यूजर ने लिखा- 'दिलजीत शर्म करो।' तीसरे यूजर ने लिखा- 'दिलजीत दोसांझ कुछ तो शर्म करो, क्यों कलाकार भारत के साथ खड़े नहीं होते?' चौथे यूजर ने लिखा- 'सिपाहियों की पाकिस्तान से कोई निजी दुश्मनी नहीं है। वो देश के लिए लड़ते हैं, भारत के नागरिक होने के नाते उनकी भावनाओं की इज्जत करो। निराशाजनक।' 

4 of 5
दिलजीत दोसांझ - फोटो : amar ujala
एक और यूजर ने लिखा- 'तुम जैसे कलाकारो को शर्म आनी चाहिए। तुम्हें पाकिस्तानी कलाकारों से देशभक्ति सीखनी चाहिए। भारत ने उनका करियर बनाया उसके बावजूद उनके बयान देखो।' आपको बता दें, एफडब्ल्यूआईसीई ने विदेश मंत्रालय को एक चिट्ठी लिखी जिसमें कहा गया है कि 'दिलजीत दोसांझ एक अच्छे गायक और कलाकार हैं लेकिन पाकिस्तान के रहने वाले रेहान सिद्दीकी के निमंत्रण को स्वीकार करने का यह सही समय नहीं है। ऐसे में हम मांग करते हैं कि उनका वीजा रद्द किया जाए।' 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Mika Singh - फोटो : Social Media
एफडब्ल्यूआईसीई के मुख्य सलाहकार और फिल्ममेकर अशोक पंडित ने कहा कि 'अगर एक-दो दिन में दिलजीत कोई प्रतिक्रिया नहीं देते हैं तो हम उन्हें सहयोग नहीं करने के लिए नोटिस भेजेंगे। फेडरेशन ने पहले ही कहा है कि किसी भी पाकिस्तानी के लिए काम नहीं करना है ऐसे में दिलजीत क्यों लोगों की भावनाएं आहत करना चाहते हैं?' इससे पहले मीका सिंह ने परवेज मुशर्रफ के करीबी के यहां कराची में 8 अगस्त को परफॉर्म किया था। इसके बाद ऑल इंडिया सिने वर्कर एसोसिएशन (AICWA) और फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्पलॉइज (FWICE) ने मीका पर बैन लगा दिया गया था। उनके माफी मांगने के बाद बैन हटाया गया।

यह भी पढ़ें:- पाकिस्तानी प्रमोटर का न्यौता कबूलने पर विवादों में आए दिलजीत, वीजा रद्द करने की मांग भी उठी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें