फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशांत सिंह राजपूत को लेकर बोले दिलजीत दोसांझ, 'सुसाइड वाली बात तो हजम ही नहीं होती'

Sun, 16 Aug 2020 10:12 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
दिलजीत दोसांझ, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
सुशांत सिंह राजपूत के निधन को दो महीने का समय बीत चुका है। मामले की जांच अब तक चल रही है। लेकिन सुशांत सिंह राजपूत की मौत की गुत्थी है कि सुलझने का नाम ही नहीं ले रही है। बल्कि जितने ज्यादा सबूत सामने आ रहे हैं ये मामला और भी ज्यादा पेचीदा हो रहा है। वहीं इसे लेकर अब तमाम सेलेब्स भी सुशांत के लिए इंसाफ की मांग कर रहे हैं। इसी बीच अब अभिनेता और गायक दिलजीत दोसांझ ने भी कहा है कि सुशांत सुसाइड कर सकते हैं ये हजम नहीं होता।
विज्ञापन

2 of 5
दिलजीत दोसांझ
दिलजीत दोसांझ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो अक्सर सोशल मीडिया के माध्यम से अपने फैंस से बातचीत करते रहते हैं। इसी कड़ी में हाल ही में दिलजीत दोसांझ के एक फैन ने उन्हें टैग करते हुए एक ट्वीट किया। इस ट्वीट में फैन ने लिखा, 'पाजी प्लीज हमारे साथ आवाज उठाओ। ये जो कुछ भी हो रहा है इंडस्ट्री में वो बहुत गलत है।' इसके साथ फैन ने #CBIForSSR #JusticeForSushantSinghRajput और #GlobalPrayers4SSR हैशटैग का भी इस्तेमाल किया।
विज्ञापन

3 of 5
diljit dosanjh
फैन के इस ट्वीट पर दिलजीत दोसांझ ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। दिलजीत ने इस ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा, 'सुशांत भाई को मैं दो बार मिला था। सुसाइड वाली बात तो हजम ही नहीं होती। जानदार बंदा था वो। बाकी मुझे पता है कि पुलिस अपना काम कर रही है। हमे इंतजार करना चाहिए। मुझे उम्मीद है कि सच जरूर सामने आएगा।'

4 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत का निधन 14 जून 2020 को हुआ था। जिसके बाद से ही मामले की जांच मुंबई पुलिस के द्वारा की जा रही थी। लेकिन एक महीने की जांच में भी मुंबई पुलिस के हाथ कुछ भी नहीं लगा। जिसके बाद सुशांत के पिता केके सिंह ने पटना पुलिस थाने में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई। जिसके बाद इस मामले का रुख ही पूरी तरह से बदल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत-रिया चक्रवर्ती (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media
अब सुशांत के फैंस मामले की जांच सीबीआई से करने की बात कर रहे हैं। जिसके लिए सोशल मीडिया पर कई तरह की मुहिम भी चलाई जा रही है। बता दें कि मामले को लेकर ईडी भी जांच कर रही है। ईडी की जांच में बी आए दिन नए खुलासे हो रहे हैं। अब तक रिया चक्रवर्ती, उनके पिता, उनके भाई और मैनेजर से भी ईडी पूछताछ कर चुकी है।

पढ़ें: फिर से लीलावती अस्पताल में भर्ती हुए संजय दत्त, कुछ जरूरी परीक्षण करवाकर मिली छुट्टी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें