पंजाबी सिंगर और अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के साथ ही हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में भी अपनी एक अलग पहचान बनाई है। दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) 6 जनवरी को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करते हैं। इस साल दिलजीत अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। पंजाबी भाषा से लेकर हिंदी भाषी दर्शकों तक में दिलजीत की लंबी फैन फॉलोइंग है। उन्होंने पंजाबी इंडस्ट्री में तो शुरुआत से ही अपना जलवा दिखाया ही है, इसके साथ ही दिलजीत बॉलीवुड में भी अपना दम दिखा चुके हैं। उन्हें अपने गानों के साथ ही बॉलीवुड फिल्मों में अभिनय के लिए भी जाना जाता है। तो चलिए दिलजीत के जन्मदिन पर आपको बताते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें जो शायद ही आपको पता होंगी।