दिलीप शुक्ला
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अभी हाल में राजकुमार संतोषी से बात हुई तो उन्होंने कहा कि 'अंदाज अपना अपना' का सीक्वल मैं खुद नहीं बनाना चाहता, एक बार जो चीज बन चुकी है, उसमें दोबारा हाथ नहीं लगाना चाहिए। आपका क्या कहना है, इस बारे में?
'अंदाज अपना अपना' का सीक्वल अगर कोई बना सकता है तो वह राजकुमार संतोषी ही बना सकते हैं। किसी दूसरे डायरेक्टर के बस की बात नहीं। और, राज जी जिस दिन मन बना लेंगे, वह बना भी सकते हैं। उनको मैं बहुत करीब से जानता हूं, उनके अंदर ज्ञान का विशाल सागर है। वह इतनी जल्दी खर्च होने वाला नहीं। मुझे ऐसा लगता है कि इस फिल्म का सीक्वल बनने की संभावनाएं अब भी बाकी हैं।