फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेजेडी किंग दिलीप कुमार का 95वां बर्थडे, इस बार नहीं होगा जश्न, सायरा बानो ने भेजा इमोशनल मैसेज

Mon, 11 Dec 2017 11:58 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
'ट्रेजेडी किंग' के नाम से मशहूर एक्टर दिलीप कुमार के लिए आज का दिन बेहद खास है। सोमवार को बॉलीवुड के ये वेटरन एक्टर 95 साल के हो गए। 11 दिसंबर 1922 को पाकिस्तान के पेशावर में पैदा हुए दिलीप कुमार का असली नाम मोहम्मद यूसुफ खान है। बॉलीवुड के सीनियर एक्टर्स में से एक दिलीप कुमार इस बार अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे। अगली स्लाइड में जानिए आखिर क्यों दिलीप कुमार इस बार अपनी बर्थडे नहीं मनाएंगे।
विज्ञापन

2 of 4
लंबे अरसे से बीमार चल रहे दिलीप साब इस वक्त निमोनिया से पीड़ित हैं। डॉक्टर्स ने उन्हें इंफेक्शन से बचने की सलाह दी है। इसलिए वो इस साल अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे। मगर हर वक्त साये की तरह उनके साथ रहने वाली पत्नी सायरा बानो के पास दिलीप कुमार के जन्मदिन के लिए एक खास प्लान है। आगे पढ़िए दिलीप साब से उम्र में 18 साल छोटी सायरा बानो ने क्या की है खास प्लानिंग...
विज्ञापन

3 of 4
अपने दौर की खूबसूरत एक्ट्रेसेज में से एक सायरा बानो ने दिलीप कुमार के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से उनकी एक ताजा फोटो ट्वीट की। फोटो में दिलीप कुमार बेहद कमजोर और बीमार नजर आ रहे हैं। जन्मदिन के मौके फोटो के साथ सायरा बानो ने प्लान्स के बारे में लिखा कि, 'दिलीप साहब के बर्थडे पर उनकी फैमिली, भाई, बहन, रिश्तेदार, दोस्त सब मिलते हैं। दिलीप जी को बहुत से फैंस अपनी दुआ भेज रहे हैं। मैं उनकी शुक्रगुजार हूं। बहुत-बहुत धन्यवाद।
  He smiled when I told him millions pray for him everyday. -FF pic.twitter.com/4pjNcZFcTZ — Dilip Kumar (@TheDilipKumar) December 10, 2017

 
विज्ञापन

4 of 4
dilip kumar
मुझसे लगातार पूछा जा रहा है कि इस बार उनका जन्मदिन कैसे मनाया जाएगा. जिन्हें नहीं पता, मैं उन्हें बता दूं कि हर साल उनके जन्मदिन पर हमारा घर फूलों से सजता है। इस दिन हमारे दरवाजे सभी रिश्तेदारों और दोस्तों के लिए खुला रहता है, ताकि वो आए और दिलीप साहब के साथ समय बिताएं, लेकिन कल ऐसा नहीं होगा क्योंकि डॉक्टर्स ने उन्हें इंफेक्शन से बचने की सलाह दी है। अगर आपने उनकी ऑटोबायोग्राफी पढ़ी होगी तो आपको उनके विचार पता होंगे। उन्होंने लिखा है कि अजनबियों द्वारा की गई उनकी काम का तारीफ उनके लिए किसी भी अवॉर्ड से ज्यादा अहम है।
  4/n If you have read Dilip Saab's autobiography you would be familiar with his quote.... that the warmth of the clasp of the hand of strangers who approach him to tell him how much they liked his work is bigger than any award for him. God bless all of you. — Dilip Kumar (@TheDilipKumar) December 10, 2017

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें