फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रानी मुखर्जी ने ऐसे मनाया बेटी का बर्थडे, करीना के बेटे तैमूर ने की खूब मस्ती

Mon, 11 Dec 2017 11:46 AM IST
amarujala.com- Presented by: श्रीलता बिश्वास
विज्ञापन
1 of 6
birthday party
एक्ट्रेस रानी मुखर्जी और आदित्य चोपड़ा की लाडली बेटी अदिरा के दूसरे बर्थडे पर एक शानदार पार्टी रखी थी। इस पार्टी में बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई सेलिब्रिटी पहुंचे। इस मौके पर रानी मुखर्जी ने यशराज स्टूडियो में पार्टी रखी थी।

पढ़ें: रणबीर की भतीजी किसी स्टार किड से कम नहीं, जानिए क्यों हो रही है उनकी चर्चा
 
विज्ञापन

2 of 6
पार्टी में कई सेलिब्रेटी पहुंचे लेकिन सबका ध्यान खींचा एक्ट्रेस करीना कपूर खान के बेटे तैमूर अली खान ने। तैमूर अपनी मां करीना, मौसी करिश्मा और नानी बबिता के साथ दिखाई दिए। इस पार्टी की तस्वीरें करिश्मा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की।
    Taimur chilling 😍 #birthdayparty🎈🎁🎉❤️ Thank you rani for a lovely evening ! #beautifulmoments#birthday#friends#family#fun 📸 #photocredit @theshilpashetty A post shared by KK (@therealkarismakapoor) on Dec 9, 2017 at 6:53am PST

 
विज्ञापन

3 of 6
बर्थडे पार्टी में तैमूर और आदिरा के साथ-साथ करण जौहर के जुड़वा बच्चे रूही और यश के साथ मस्ती के मूड में नजर आए। करण ने इन तीनों की तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है।  जिसमे उन्होंने लिखा है 'तीनों की नई दोस्ती का आगाज'। इस साल 20 दिसंबर को तैमूर एक साल के हो जायेंगे जिसके लिए मां करीना गेटटुगेदर प्लान कर रही हैं। 

4 of 6
तैमूर ना सिर्फ करीना, करिश्मा और करण जौहर के बच्चों के साथ दिखे बल्कि शिल्पा शेट्टी, श्रीदेवी, खुशी कपूर के साथ पार्टी एन्जॉय करते हुए देखा गया। पार्टी की होस्ट रानी मुखर्जी सभी मेहमानों कों होस्ट करती हुई दिखीं लेकिन उनके पति आदित्य चोपड़ा तस्वीरों में कहीं नजर नहीं आए।
    How time flies 😇.. #momentstobecherished #friendswithoutbenefits A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty) on Dec 9, 2017 at 8:08am PST
विज्ञापन

5 of 6
shahrukh khan, abram
पार्टी में शाहरुख अपने बेटे अबराम के साथ पहुंचे। गाड़ी में शाहरुख यशराज स्टूडियो की ओर जाते हुए दिखे जहां उन्होंने अबराम को गोद में ले रखा था। शाहरुख ने सफेद कलर की शर्ट पहन रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आदिरा के बर्थडे पार्टी में रानी मुखर्जी रेड कलर की ड्रेस में दिखी। इस बर्थडे पार्टी में उन्होंने अपनी दोस्त रवीना टंडन को भी इनवाइट किया था। रवीना ने रानी मुखर्जी के साथ फोटो भी शेयर की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें