फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सायरा बानो से लेकर दीपिका पादुकोण तक, बॉलीवुड और टीवी की दुनिया की ये हैं बड़ी खबरें

Wed, 19 Dec 2018 08:43 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
dilip kumar, saira banu - फोटो : file photo
पीएम से मिलने दिल्ली आ सकती हैं सायरा बानो
भूमाफियाओं से परेशान दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानो ने पहले तो पीएम से गुहार लगाई। उन्होंने दिलीप कुमार के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से रविवार को ट्वीट कर पीएम से रिक्वेस्ट की थी। अब सायरा बानो का इस पर बयान आया है। उन्होंने कहा, ‘अगर जरूरत पड़ी तो मैं दिल्ली में उनसे मिलूंगी। मुझे नहीं पता कि मैं इसे कैसे आगे बढ़ाऊंगी लेकिन मैं इसे आगे बढ़ाऊंगी।' सायरा का आरोप है कि बिल्डर समीर भोजवानी उनकी प्रॉपर्टी को हथियाने की कोशिश में लगा हुआ है जो हाल ही में जेल से रिहा हुआ है। अब उनको डर है कि समीर उनका बंगला ना हथिया ले। 

पढ़ें: डर के साए में जी रहे दिलीप कुमार और सायरा बानो, बोलीं- 'पीएम मोदी से मिलने दिल्ली जाऊंगी'
विज्ञापन

2 of 5
deepika padukone - फोटो : file photo
शाहरुख से आगे निकलीं दीपिका
फिल्म वेबसाइट IMBD ने भारतीय सिनेमा के टॉप 10 सितारों की लिस्ट जारी की है। जिसके मुताबिक दीपिका पादुकोण ने साल 2018 में केवल एक फिल्म करने के बावजूद शाहरुख खान को पछाड़ दिया है। यह सूची IMBD प्रो स्टार मीटर रैंकिंग का प्रयोग कर जारी की गई। लिस्ट में सुपरस्टार शाहरुख खान को दूसरा स्थान मिला है, जिसके बाद आमिर खान, ऐश्वर्या राय, सलमान खान, कटरीना कैफ, कुब्रा सैत, इरफान खान, राधिका आप्टे और अक्षय कुमार का नाम है। दीपिका की निजी जिंदगी की बात करें तो हाल ही में उन्होंने एक्टर रणवीर सिंह के साथ इटली के लेक कोमो में शादी की।

पढ़ें: शादी के बाद दीपिका पादुकोण पहुंचीं टॉप पर, शाहरुख ही नहीं सलमान-आमिर को भी दे दी पटखनी
विज्ञापन

3 of 5
prabhas - फोटो : file photo
प्रभास के साथ करण जौहर की फिल्म
करण जौहर ने 2019 और 2020 में बनने वाली फिल्मों की योजनाओं में 'शुद्धि' को भी शामिल किया है। करण ने प्रभास के साथ 'शुद्धि' के मामले को आगे बढ़ाया है। सूत्र बताते हैं कि प्रभास ने शुद्धि के प्रोजेक्ट को लेकर कुछ समय मांगा है।

पढ़ें: करण जौहर संग प्रभास का होगा बॉलीवुड डेब्यू, 3 एक्टर के ठुकराने के बाद 'बाहुबली' ने अपनाई यह फिल्म

4 of 5
bigg boss 12 - फोटो : voot
बिग बॉस 12 में दीपिका-श्रीसंथ के रिश्ते में दरार
बिग बॉस 12 के फिनाले में कुछ ही समय बाकी है उससे पहले सभी कंटेस्टेंट्स ने अपना असली रंग दिखाना शुरू कर दिया है। बिग बॉस ने घरवालों को अगला टास्क बीबी फायर ब्रिगेड दिया, जिसमें तीन राउंड होने हैं। टास्क के दौरान श्रीसंथ और दीपिका के भाई-बहन के रिश्ते पर बात आ गई है।

पढ़ें: बिग बॉस: रेस टू फिनाले में दगाबाज निकलीं दीपिका, भाई श्रीसंथ के पीठ में घोंपा धोखे का खंजर
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
the village rockstar - फोटो : file photo
ऑस्कर से बाहर हुई रीमा दास की फिल्म
डॉयरेक्टर रीमा दास की फिल्म 'द विलेज रॉकस्टार’ ऑस्कर की रेस से बाहर हो चुकी है। फिल्म ने ऑस्कर में नॉमिनेट होने से पहले ही राष्ट्रीय पुरस्कार अपने नाम किया था। एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर्स आर्ट एंड साइंस ने अगले राउंड में जा रही फिल्मों की घोषणा की थी लेकिन रीमा की फिल्म 9 फिल्मों की लिस्ट में अपनी जगह नहीं बना पाई। 

पढ़ें: भारत के लिए झटका, रीमा की फिल्म 'द विलेज रॉकस्टार’ ऑस्कर की रेस से बाहर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें