फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saira Banu-Dilip Kumar: दिलीप कुमार को याद कर रो पड़ीं सायरा बानो, अपने 'साहब' के लिए भारत से मांगा यह सम्मान

Wed, 15 Jun 2022 12:56 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

दिलीप साहब हिंदुस्तान के लिए 'कोहिनूर' रहे हैं। इसलिए 'कोहिनूर' को निश्चित रूप से भारत रत्न मिलना चाहिए। - सायरा बानो
विज्ञापन
सायरा बानो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री सायरा बानो जब अपने दिवंगत पति दिलीप कुमार की तरफ से 'भारत रत्न डॉ अम्बेडकर अवॉर्ड' लेने पहुंची तब वह अभिनेता को याद कर भावुक हो गईं। पुरस्कार स्वीकार करते वक्त रो पड़ीं और कहने लगीं, 'वह अभी भी यहां हैं'। बता दें कि मंगलवार को सायरा बानो एक इवेंट में दिलीप कुमार को मिलने वाले आवॉर्ड को लेने पहुंची थीं। कार्यक्रम में अभिनेत्री ने दिलीप कुमार को कोहिनूर बताते हुए कहा कि उन्हें भारत रत्न से भी सम्मानित किए जाने चाहिए। 

विज्ञापन

सायरा बानो का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सायरा को केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले के साथ तस्वीरें खिंचवाते हुए दिखाया गया है। सायरा यह सुनिश्चित करते हुए दिखाई दे रही हैं कि तस्वीरों में उनके और केंद्रीय मंत्री के साथ, पीछे पोस्टर में लगे उनके दिवंगत पति का भी फोटो आए।  इसके बाद जैसे ही रामदास अठावले ने दिलीप कुमार के बारे में बात की, सायरा रो पड़ीं। सायरा ने कहा कि यही कारण है कि उन्हें कार्यक्रमों में शामिल होना पसंद नहीं है क्योंकि इससे वह भावुक हो जाती हैं।

विज्ञापन

इवेंट में प्रेस से बात करते हुए सायरा ने कहा कि उन्हें लगता है कि दिलीप अब भी उनके करीब हैं और सब कुछ देख रहे हैं। दिवंगत अभिनेता के लिए भारत रत्न के बारे में बात करते हुए, सायरा ने कहा, "ऐसा होना चाहिए, क्योंकि दिलीप साहब हिंदुस्तान के लिए 'कोहिनूर' रहे हैं। इसलिए 'कोहिनूर' को निश्चित रूप से भारत रत्न मिलना चाहिए।" उन्होंने दोहराया, "वह अभी भी यहां हैं। वह मेरी यादों में नहीं है, मेरा मानना है कि यह सच है कि वह हर कदम पर मेरे साथ हैं, क्योंकि इसी तरह मैं अपना जीवन जी सकूंगी। मैं कभी नहीं सोचूंगी कि वह नहीं है यहां। वो मेरे पास हैं, हमशा मेरा सहारा बनके रहेंगे-- मेरे कोहिनूर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें