फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dilip Kumar: तोड़ा जाएगा दिलीप कुमार का आलीशान बंगला, 11 मंजिला लग्जरी आवासीय परियोजना का होना है निर्माण

Thu, 03 Aug 2023 10:54 AM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
दिलीप कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार अपनी बेहतरनी फिल्मों और दमदार अदाकारी के लिए जाने जाते हैं। उन्होंनें मुगल-ए-आजम, देवदास, क्रांति जैसी फिल्मों से अपनी दमदार अदाकारी का लोहा मनवाया था। वहीं, इस बीच खबर है कि दिवंगत अभिनेता के मुंबई वाले बंगले पाली हिल को जल्द ही ध्वस्त किया जाएगा और इसे एक आवासीय परियोजना में बदल दिया जाएगा। उनके इस प्लॉट को रियल्टी डेवलपर अशर ग्रुप ने खरीदा है।

विज्ञापन

2 of 5
दिलीप कुमार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

एक मीडिया संस्थान की रिपोर्ट के अनुसार, डेवलपर साइट पर 11 मंजिला लग्जरी आवासीय परियोजना का निर्माण होगा, जिसमें एक म्यूजियम दिवंगत अभिनेता को समर्पित किया जाएगा। कहा जा रहा है कि यह म्यूजियम दिलीप कुमार की लाइफ जर्नी को समर्पित होगा। वहीं, अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि एक्टर के बंगले का सौदा कितने करोड़ में किया गया है। मगर इससे पहले कई मीडिया रिपोर्ट्स में कथित तौर पर उनके बंगले की कीमत करीब 350 करोड़ रुपये बताई गई थी।


 
विज्ञापन

3 of 5
दिलीप कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

दिलीप साहब का बंगला एक एकड़ की जमीन में फैला है। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स में यह कहा गया है कि इस आवासीय परियोजना का निर्माण 1.75 लाख वर्ग फुट होगा। इसके साथ ही इसका निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। और आरईआरए पंजीकरण के अनुसार वितरण 2027 में निर्धारित है। एक मीडिया संस्थान से बातचीत करते हुए  अशर ग्रुप के सीएमडी अजय अशर ने कहा, "हम इसे अगले दो वर्षों में पूरा करने में सक्षम होंगे।"

4 of 5
सायरा बानो - फोटो : social media

वहीं, दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानो ने एक दूसरे डेवलपर के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया था, जिसके बाद से यह प्लॉट पिछले कई सालों से सुर्खियों में है। उन्होंने आरोप लगाया था कि डेवलपर दस्तावेज बनाकर जमीन हड़पने की कोशिश कर रहा है। इस मामले में अशर डेवलपर्स ने कहा है कि कानूनी विवाद का समाधान सहमति शर्तों के साथ किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दिलीप कुमार की फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

दिलीप कुमार भारतीय सिनेमा के सबसे सफल अभिनेताओं में से एक थे। दिग्गज अभिनेता ने 1953 में अपने करियर में सफल होने के बाद पाली हिल बंगला खरीदा और 50 वर्षों तक वहां रहे थे। इसके बाद साल 2021 में 98 साल की उम्र में उनका निधन हो गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें