फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मधुबाला से सायरा बानो तक, दिलीप ने हर इश्क को संजीदगी से जिया

Sun, 11 Dec 2016 05:36 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
भारतीय सिनेमा के महानायक रहे दिलीप कुमार की जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव आए। अपने ‌अभिनय से उन्होंने फिल्म जगत को मुरीद बना लिया था। लेकिन उनकी लव लाइफ हमेशा से विवादों में रही। अपने करियर में बुलंदी छूने वाले दिलीप प्यार में कई बार फेल हुए। आज हम आपको उनकी जिंदगी में आए पहले से लेकर आखिरी प्यार तक के सभी किस्से बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन

मधुबाला के इश्क फिर सायरा से शादी, दिलीप कुमार की मोहब्बत के वो ‌किस्से जो आज तक अनछुए रहे

2 of 9
कम ही लोग जानते हैं कि 1940 में देविका रानी ने युसुफ खान को दिलीप कुमार के नाम से नवाजा और यही वो लम्हा था जब बॉलीवुड में दिलीप कुमार का उदय हुआ। दिलीप की जिंदगी में जो पहला प्यार बनकर आईं थीं वो थीं एक्ट्रेस कामिनी कौशल। फिल्म 'शहीद' के सेट पर दोनों की मुलाकात हुई थी। दोनों शादी करना चाहते थे और इसके लिए पूरी प्लानिंग भी कर ली थी। लेकिन कामिनी पहले से ही शादी-शुदा थीं।
विज्ञापन

मधुबाला के इश्क फिर सायरा से शादी, दिलीप कुमार की मोहब्बत के वो ‌किस्से जो आज तक अनछुए रहे

3 of 9
उन्होंने अपनी बहन की मौत के बाद उनके पति से शादी कर ली थी। क्योंकि बहन के बच्चे छोटे थे और उन्हें संभालने के लिए कामिनी को शादी करनी पड़ी। जब कामिनी और दिलीप के रिश्ते की भनक उनके परिवार वालों को लगी तो कामिनी के भाई दिलीप को धमकाने पहुंच गए। उन्होंने दिलीप को कामिनी से दूर रहने की चेतावनी तक दे डाली। तीन साल तक चला ये रिश्ता आखिरकार खत्म हो गया।

मधुबाला के इश्क फिर सायरा से शादी, दिलीप कुमार की मोहब्बत के वो ‌किस्से जो आज तक अनछुए रहे

4 of 9
इसके बाद 1951 में फिल्म 'तराना' की शूटिंग के दौरान दिलीप की मुलाकात मधुबाला से हुई। इस प्रेम कहानी की खास बात ये थी मोहब्बत का इजहार मधुबाला की तरफ से हुआ। उन्होंने गुलाब के फूल के साथ एक चिट्ठी दिलीप को भिजवाई। इसमें लिखा था, 'अगर आप मुझसे मोहब्बत करते हैं तो ये गुलाब का फूल कबूल करें।' दिलीप कुमार ने मुस्कुराते हुए वो फूल कबूल कर लिया। दोनों एक-दूसरे से एक पल के लिए अलग नहीं रहना चाहते थे। इसलिए मधुबाला जहां भी शू‌टिंग करतीं दिलीप उस सेट पर पहुंच जाते।
विज्ञापन

मधुबाला के इश्क फिर सायरा से शादी, दिलीप कुमार की मोहब्बत के वो ‌किस्से जो आज तक अनछुए रहे

5 of 9
दोनों के प्यार के चर्चे फिल्म इंडस्ट्री में चारों ओर फैल गए। लेकिन दोनों के प्यार के दुश्मन बन गए मधुबाला के पिता अताउल्ला खां। वो इस रिश्ते के सख्त खिलाफ थे। अताउल्ला मधुबाला को दिलीप से दूर रखने के लिए उन पर सख्त नजर रखने लगे। इसके चलते दिलीप कुमार उनको नापसंद करने लगे थे। कहते हैं कि ये रिश्ता सगाई तक पहुंच गया था। तभी कहानी में एक ट्विस्ट आ गया।
विज्ञापन

मधुबाला के इश्क फिर सायरा से शादी, दिलीप कुमार की मोहब्बत के वो ‌किस्से जो आज तक अनछुए रहे

6 of 9
शादी से पहले दिलीप ने मधुबाला के सामने ऐसी शर्त रख दी जिसे कबूलना उनके लिए आसान नहीं था। दिलीप ने मधुबाला को शादी के बाद फिल्मों में काम ना करने और साथ ही अपने पिता से भी नाता तोड़ने को कहा। मधुबाला पूरे परिवार में अकेले कमाने वाली थीं और वो अपने पिता से बहुत प्यार करती थीं। मधुबाला को दिलीप की ये शर्त पसंद नहीं आई और दोनों के बीच आए दिन झगड़े होने लगे। आखिरकार दोनों के प्यार ने दम तोड़ ही दिया। 
विज्ञापन

मधुबाला के इश्क फिर सायरा से शादी, दिलीप कुमार की मोहब्बत के वो ‌किस्से जो आज तक अनछुए रहे

7 of 9
अब दोनों के रास्ते जुदा हो गए थे। मधुबाला और दिलीप दोनों तन्हा थे। लंबे समय तक कोई भी खूबसूरत अदाकारा दिलीप के दिल को ना छू सकी। इसके बाद 1960 में एक फिल्म के सिलसिले में दिलीप की मुलाकात अपने से 20 साल छोटी सायरा बानो से हुई। सायरा ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि जब वो 12 साल की थीं तब से उनकी ख्वाहिश थी कि उनकी शादी दिलीप कुमार से हो जाए। लेकिन इसके उलट दिलीप सायरा के साथ काम करने में दिलचस्पी नहीं ले रहे थे।

मधुबाला के इश्क फिर सायरा से शादी, दिलीप कुमार की मोहब्बत के वो ‌किस्से जो आज तक अनछुए रहे

8 of 9
दिलीप को लगता था कि सायरा पर्दे पर उनके सामने बहुत छोटी नजर आएंगी। सायरा मन ही मन दिलीप कुमार को चाहती थीं। दिलीप को ये बात अच्छे से पता थी। इसलिए 1966 में उन्होंने किसी को बिना बताए सायरा बानो से शादी कर ली। उस समय दिलीप कुमार 44 के और सायरा 22 की थीं। दोनों की शादीशुदा जिंदगी बेहद खुशहाल चल रही थी।

1972 में सायरा पहली बार प्रेग्नेंट हुई थीं। वो एक बेटा था। 8 महीने की प्रेग्नेंसी के बाद सायरा को ब्लड प्रेशर की शिकायत हुई। इस दौरान बच्चे को बचाने के लिए सर्जरी करना असंभव हो गया और दम घुटने से बच्चे की मौत हो गई। इस घटना के बाद सायरा कभी प्रेग्नेंट नहीं हो सकीं। 
 
विज्ञापन

मधुबाला के इश्क फिर सायरा से शादी, दिलीप कुमार की मोहब्बत के वो ‌किस्से जो आज तक अनछुए रहे

9 of 9
1980 में एक ऐसी खबर आई कि दोनों की जिंदगी में भूचाल आ गया। दिलीप का नाम आसमां नाम की एक लड़की से जोड़ा जाने लगा।

खबरों की मानें तो दिलीप ने आसमां से दूसरी शादी की थी। ऐसा उन्होंने बच्चे की चाहत में किया था। लेकिन उनकी ये ख्वाहिश कभी पूरी नहीं हो सकी। तीन साल के इस रिश्ते ‌को दिलीप ने आसमां को तलाक देकर खत्म कर दिया। वो लगातार बोलते रहे कि उनका आसमां के साथ कोई रिश्ता नहीं है।

आसमां प्रकरण के बाद भी सायरा दिलीप के साथ रहीं और हमेशा उनका ख्याल रखा। दिलीप हर इंटरव्यू में कहते रहे कि सायरा उनकी परछाई हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें