फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिलीप कुमार की लेटेस्ट मेडिकल रिपोर्ट आई सामने, सायरा बानो ने किया पति की बीमारी का खुलासा

Fri, 07 Sep 2018 12:37 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
dilip kumar
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर दिलीप कुमार बुधवार शाम को सीने में इंफेक्शन की वजह से मुंबई के लीलावती अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराए गए थे। इसके कुछ देर बाद अस्पताल के उपाध्यक्ष अजय कुमार पांडे ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि दिलीप जी को बुधवार को भर्ती कराया गया है। यहां वो रेगुलर चेकअप के लिए आए हैं और चिंता करने की कोई बात नहीं है। फिलहाल हम यह नहीं बता सकते हैं कि वह अस्पताल में कब तक भर्ती रहेंगे। 
 
विज्ञापन

2 of 5
dilip kumar
अब उनकी पत्नी सायरा बानो ने इस बात की जानकारी दी है कि दिलीप साहब को निमोनिया हुआ है। उन्होंने अपने इस ट्वीट में लिखा है कि दिलीप साहब को निमोनिया हुआ है। उनकी सेहत में सुधार हो रहा है और वह जल्द अस्पताल से डिस्चार्ज हो जाएंगे। 


 
विज्ञापन

3 of 5
सायरा बानो और दिलीप कुमार
गौरतलब है कि इससे पहले बुधवार को भी सायरा बानो ने दिलीप कुमार के आधिकारिक टि्वटर हैंडल से इस बात की जानकारी दी थी कि साहब सीने में इंफेक्शन के कारण असहज महसूस कर रहे थे इसलिए उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आप सभी से उनके लिए दुआ और प्रार्थना की जरूरत है। 
 

 

4 of 5
d
सायरा की इस अपील के बाद देशभर में उनके लिए दुआएं की जाने लगी। बॉलीवुड के भी कई दिग्गजों ने दिलीप कुमार के स्वास्थ्य को लेकर चिंता व्यक्त की। इनमें मशहूर गायिका लता मंगेशकर ने ट्वीट कर लिखा, सायरा बीबी आपने लिखा है कि यूसुफ भाई अस्पताल में हैं। ये सुनकर मुझे बहुत चिंता हो रही है। मैं युसूफ साहब की अच्छी सेहत के लिए ईश्वर से प्रार्थना करती हूं।"
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
dilip kumar
बता दें इससे पहले अगस्त महीने में भी उनको अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इससे पहले डिहाइड्रेशन के चलते 94वें वर्षीय दिलीप कुमार की तबीयत बिगड़ गई थी। अस्पताल में उनके कई टेस्ट किए गए थे। पिछले कुछ सालों से दिलीप कुमार की तबीयत ठीक नहीं रह रही है लेकिन हर वक्त सायरा दिलीप कुमार के साथ रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें