सलमान खान की फिल्म 'भारत' इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। फिल्म की शूटिंग शुरू होने से एक हफ्ते पहले ही प्रियंका ने फिल्म करने से इंकार कर दिया। फैंस के साथ-साथ फिल्म के एक्टर सलमान खान भी ये खबर जानकर दंग रह गए थे। हालांकि आखिरी वक्त पर मेकर्स ने प्रियंका की जगह कटरीना कैफ को ले लिया लेकिन कटरीना की इस फिल्म में एंट्री इतनी आसान नहीं थी।
विज्ञापन
2 of 5
zero
कटरीना के पास पहले ही 2 बड़ी फिल्में थी। पहली शाहरुख खान स्टारर 'जीरो' तो दूसरी 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान'। कटरीना उस वक्त जीरो की शूटिंग कर रही थी जब उनसे भारत के लिए संपर्क किया गया। ऐसे में सलमान खान की फिल्म 'भारत' को शुरू करने के लिए उनके पास डेट्स की समस्या थी ऐसे में शाहरुख खान ने बीच का रास्ता निकाला और कटरीना की मुश्किल को आसान किया। ये बात खुद सलमान खान ने एक इंटरव्यू के दौरान बताई है।
विज्ञापन
3 of 5
zero
टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में सलमान ने बताया- 'कटरीना के लिए बहुत सम्मान है। उन्हें शाहरुख से बात करनी पड़ी और जीरो में अपनी डेट्स पर दोबारा काम करना पड़ा। उनका शुक्रिया कि शाहरुख ने अपने महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट के लिए तारीखों में बदलाव किया, जिसके लिए वो दिलोंजान से लगे हुए हैं। मैं भी इसका हिस्सा हूं और मैंने एक गाना किया है।'
4 of 5
Bharat
इतना ही नहीं सलमान ने ये भी कहा कि, 'प्रियंका ने 5 दिन पहले 'भारत' न करने का बताकर हमारे ऊपर एहसान कर दिया। मुझे खुशी है कि अब फिल्म कटरीना कर रही हैं और वो ही फिल्म के प्रोड्यूसर की पहली पसंद थी। प्रियंका ने खुद फिल्म के डायरेक्टर अली जफर को फोन करके भारत करने की इच्छा जताई थी, जिसके बाद हमने उन्हें फिल्म में लेने का मन बनाया था।'
फिल्म में सलमान खान की जोड़ी कैटरीना कैफ के साथ जमेगी। अली अब्बास जफर के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में तब्बू, दिशा पटानी, नोरा फतेही, सुनील ग्रोवर भी अहम किरदार में दिखेंगे। 'भारत' कोरियाई फिल्म 'ओड टू माय फादर' का रीमेक है। दक्षिण कोरियाई फिल्म ओड टू माय फादर साल 2014 में रिलीज हुई थी। फिल्म की कहानी 1947 भारत-पाकिस्तान बंटवारे से जुड़ी हुई है जहां एक नौजवान अपने पिता से कुछ वादे करता है। फिल्म में दिखाया गया है कि हीरो वियतनाम युद्ध में अपने दोनों पैर खो देता है।