दिलीप कुमार अब नहीं रहे...ये बात सामने आ चुकी है, लेकिन दिल मानने को तैयार नहीं हो रहा है। दिलीप कुमार ने आज अंतिम सांस ली और हमेशा हमेशा के लिए अपने चाहने वालों को छोड़कर एक दूसरी दुनिया में चले गए। दिलीप कुमार के निधन से उनके परिवार, फैंस और बॉलीवुड को गहरा धक्का लगा है। दिलीप साहब का जाना एक युग का अंत है। उनके निधन पर बॉलीवुड के सितारे शोक जता रहे हैं। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन भी दिलीप साहब के गुजर जाने से दुखी है।
बिग बी ने दी श्रद्धांजलि
उन्होंने कहा कि ये एक अभिनेता नहीं बल्कि एक संस्थान का अंत है। अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर दिग्गज अभिनेता के लिए शोक जताया है। उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए बिग बी ने लिखा, 'एक संस्था चली गई...भारतीय सिनेमा का इतिहास जब भी लिखा जाएगा वो हमेशा दिलीप कुमार से पहले और दिलीप कुमार के बाद लिखा जाएगा...मेरी दुआ है कि उनकी आत्मा को शांति मिले और ईश्वर परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति दे....गहरा दुखा हुआ है'।