फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dilip Kumar: ट्रेजेडी किंग के नाम से क्यों मशहूर हुए दिलीप कुमार, किस अभिनेत्री के साथ की सबसे ज्यादा फिल्में

Mon, 07 Jul 2025 06:13 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Dilip Kumar Death Anniversary: दिलीप कुमार, बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता, जिन्हें "ट्रेजेडी किंग" के नाम से जाना जाता है। आज उनकी पुण्यतिथि पर जानिए उनके जीवन से जुड़े कुछ मशहूर किस्से...
 
विज्ञापन
1 of 7
दिलीप कुमार - फोटो : X
आज 7 जुलाई को दिलीप कुमार की पुण्यतिथि है। उनकी जिंदगी उनके व्यक्तित्व की खासियत को दर्शाती है। वे न सिर्फ एक महान अभिनेता थे, बल्कि एक संवेदनशील और नेक इंसान भी थे। आज उनकी पुण्यतिथि पर जानिए उनसे जुड़ी अनसुनी बातें... 
 
विज्ञापन

2 of 7
दिलीप कुमार - फोटो : X
नाम बदलने की कहानी
दिलीप कुमार का असली नाम यूसुफ खान था। 1944 में उनकी पहली फिल्म "ज्वार भाटा" रिलीज हुई। उस समय निर्माता देविका रानी ने सुझाव दिया कि वे अपना नाम बदल लें, ताकि दर्शकों से बेहतर जुड़ाव हो। यूसुफ ने "दिलीप कुमार" नाम चुना और यही उनकी पहचान बन गई।
विज्ञापन

3 of 7
दिलीप कुमार - फोटो : X
मधुबाला के साथ प्रेम कहानी
दिलीप कुमार और मधुबाला की प्रेम कहानी बॉलीवुड की सबसे चर्चित कहानियों में से एक है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म "मुगल-ए-आजम" की शूटिंग के दौरान दोनों करीब आए। हालांकि उनकी मुलाकात 1951 में फिल्म "तराना" के सेट पर हुई थी। उनकी ऑन-स्क्रीन और ऑफ-स्क्रीन केमिस्ट्री ने सभी का दिल जीता। मधुबाला के पिता अताउल्लाह खान ने दिलीप और उनके रिश्ते का विरोध किया और यह प्रेम कहानी अधूरी रह गई। उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री आज भी याद की जाती है।" "मुगल-ए-आजम" में दिलीप कुमार ने सलीम का किरदार निभाया। एक सीन में उन्हें मधुबाला को थप्पड़ मारना था। दिलीप इतने भावुक हो गए कि सीन के बाद मधुबाला से माफी मांगने लगे। इस फिल्म की शूटिंग में 10 साल लगे और दिलीप कुमार ने हर सीन को जीवंत कर दिया।

4 of 7
दिलीप कुमार - फोटो : X
डिप्रेशन से जंग
दिलीप कुमार को "ट्रेजेडी किंग" कहा जाता था, क्योंकि वे दुख भरे किरदारों में कमाल दिखाते थे। लेकिन लगातार ऐसे रोल करने से वे असल जिंदगी में डिप्रेशन में चले गए। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, डॉक्टरों ने सलाह दी कि वे हल्की-फुल्की फिल्में करें और गंभीर किरदार न निभाएं। इसके बाद उन्होंने "आजाद" और "राम और श्याम" जैसी हल्की-फुल्की फिल्में कीं, जिनमें उनकी कॉमेडी को भी खूब पसंद किया गया।
 
विज्ञापन

5 of 7
सायरा बानो-दिलीप कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम
सायरा बानो से शादी
दिलीप कुमार ने 1966 में अभिनेत्री सायरा बानो से शादी की। सायरा उम्र में दिलीप कुमार से 22 साल छोटी थीं। दोनों की जोड़ी को बहुत प्यार मिला। सायरा ने दिलीप कुमार की जिंदगी में स्थिरता लाई और उनके करियर को भी संभाला। सायरा जिंदगी के हर उतार-चढ़ाव में उनके साथ खड़ी रहीं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दिलीप कुमार सिर्फ अभिनेता ही नहीं बल्कि समाजसेवी भी थे। वे राज्यसभा के सदस्य रहे और कई सामाजिक कार्यों में हिस्सा लिया। एक बार उन्होंने अपनी सारी कमाई एक चैरिटी को दान कर दी थी, जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं।
 
विज्ञापन

6 of 7
दिलीप कुमार - फोटो : X
सबसे ज्यादा फिल्में एक्ट्रेस
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दिलीप कुमार ने सबसे ज्यादा फिल्मों में अभिनेत्री वैजयंतीमाला के साथ काम किया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने किसी भी अन्य अभिनेत्री की तुलना में वैजयंतीमाला के साथ अधिक फिल्मों में अभिनय किया और उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को बहुत सराहा गया। उनकी कुछ प्रमुख फिल्में जिनमें उन्होंने साथ काम किया, उनमें देवदास, नया दौर, मधुमति, पैगाम, गंगा जमुना और लीडर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
दिलीप कुमार - फोटो : X
दिलीप कुमार का निधन
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दिलीप कुमार का निधन 7 जुलाई, 2021 को मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में हुआ था। वह 98 वर्ष के थे और लंबी बीमारी के बाद उनका निधन हो गया। दिलीप कुमार को सांस लेने में तकलीफ के बाद 29 जून को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 7 जुलाई को सुबह 7:30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें