फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Box Office Collection: रविवार को 'मां'-'सितारे जमीन पर'-'F1' का कलेक्शन, जानिए बॉक्स ऑफिस पर किसने मारी बाजी

Sun, 06 Jul 2025 09:23 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Maa Sitare Zameen Par F1 Collection: बॉलीवुड फिल्म 'मां' और हॉलीवुड फिल्म 'F1' एक साथ 27 जून, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। वहीं 'सितारे जमीन पर' 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। आइए जानते हैं आज रविवार को फिल्म ने कितने की कमाई की है।
 
विज्ञापन
1 of 7
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : इंस्टाग्राम
आमिर खान की फिल्म 'सितारे जमीन पर' की रिलीज को आज पूरे 17 दिन हो चुके हैं। वहीं काजोल की हॉरर फिल्म 'मां' और ब्रैड पिट की फिल्म 'F1' की रिलीज को आज रविवार को 10 दिन हो चुके हैं। आइए जानते हैं आज रविवार को इन फिल्मों ने कितने का कलेक्शन किया है। 
 
विज्ञापन

2 of 7
सितारे जमीन पर - फोटो : अमर उजाला
फिल्म 'सितारे जमीन पर' का आज का कलेक्शन
आमिर खान की फिल्म 'सितारे जमीन पर' एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म का निर्देशन आर. एस. प्रसन्ना ने किया है। फिल्म का निमार्ण आमिर खान और अपर्णा पुरोहित ने मिलकर किया है।  यह 2007 की फिल्म 'तारे जमीन पर' की अगली कड़ी के रूप में है। फिल्म ने पहले दिन 10.7 करोड़ रुपये से बॉक्स ऑफिस पर अपना खाता खोला। वहीं फिल्म ने पहले हफ्ते कुल 88.9 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म ने दूसरे हफ्ते कुल 46.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया। फिल्म ने शुक्रवार को 2.4 करोड़ रुपये और शनिवार को 4.75 करोड़ रुपये की कमाई की है।
विज्ञापन

3 of 7
सितारे जमीन पर - फोटो : एक्स
फिल्म 'सितारे जमीन पर' का आज की कमाई
फिल्म 'सितारे जमीन पर', स्पेनिश फिल्म "चैंपियंस" पर आधारित है। इसमें आमिर खान और जेनेलिया देशमुख मुख्य भूमिकाओं में हैं। sacnilk डॉट कॉम के अनुसार, फिल्म ने 17वें दिन तीसरे रविवार को 5.52 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर कुल 148.07 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
 

4 of 7
F1 - फोटो : X
फिल्म F1 का अब तक की कमाई
F1 एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म में ब्रैड पिट एक रेसिंग ड्राइवर की भूमिका में नजर आए। फिल्म का निर्देशन जोसेफ कोसिंस्की ने किया है। sacnilk डॉट कॉम के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 5.5 करोड़ रुपये से अपना खाता खोला। वहीं पहले हफ्ते फिल्म ने कुल 35.5 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म ने 8वें दिन दूसरे शुक्रवार को 3.35 करोड़ रुपये और 9वें दिन दूसरे शनिवार को 5.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं फिल्म का आज रविवार का कलेक्शन भी सामने आ चुका है।
विज्ञापन

5 of 7
F1 - फोटो : IMDb
फिल्म F1 का आज का कलेक्शन
F1 में ब्रैड पिट के अलावा डैमसन इदरीस, केरी कॉन्डन, टोबियास मेंजीस और जेवियर बार्डेम ने भी अहम भूमिका निभाई है। फिल्म F1 ने आज 10वें दिन दूसरे रविवार को 4.63 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म F1 ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक कुल 49.23 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।  
विज्ञापन

6 of 7
फिल्म 'मां' - फोटो : इंस्टाग्राम
फिल्म 'मां' की अब तक की कमाई
फिल्म मां का निर्देशक विशाल फुरिया ने किया है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे एक मां अलौकिक शक्तियों से अपने बच्ची को बचाने के लिए किस हद तक जा सकती है। फिल्म मां, 27 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने पहले दिन 4.65 करोड़ रुपये से बॉक्स ऑफिस पर अपना खाता खोला। वहीं फिल्म ने पहले हफ्ते कुल 26.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया। फिल्म ने 8वें दिन दूसरे शुक्रवार को 1 करोड़ रुपये और 9वें दिन शनिवार को 1.75 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं फिल्म का आज 10वें दिन रविवार का कलेक्शन भी सामने आ चुका है।

यह भी पढ़ें: Uorfi: बनारसी साड़ी में बेहद गॉर्जियस दिखीं उर्फी जावेद, यूजर्स हुए हैरान; सेलेब्स ने किए मजेदार कमेंट्स
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
फिल्म 'मां' - फोटो : साभार-@sacnilk.com
फिल्म 'मां' का आज का कलेक्शन
फिल्म 'मां' में काजोल के अलावा रोनित रॉय, इंद्रनील सेनगुप्त, जितिन गुलाटी, गोपाल सिंह, सूर्यसिखा दास, यानी भारद्वाज, रूपकथा चक्रवर्ती और खेरिन शर्मा ने अहम भूमिका निभाई है। काजोल की हॉरर फिल्म मां ने आज 10वें दिन दूसरे रविवार को 1.96 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म मां ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर कुल 31.21 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। 

यह भी पढ़ें: Ranveer Singh: डॉन 3 को लेकर आई बड़ी अपडेट, जानिए रणवीर सिंह कब शुरू करेंगे फिल्म की शूटिंग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें