दिलीप कुमार और वैजयंती माला
- फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई
दिलीप कुमार और वैजयंती माला – सात फिल्में
दिलीप कुमार ने वैजयंती माला के साथ में सात फिल्मों 'देवदास' (1955), 'नया दौर' (1957), 'मधुमती' (1958), 'पैगाम' (1959), 'गंगा जमुना' (1961), 'लीडर' (1964) और संघर्ष (1968) में काम किया। इन फिल्मों में दोनो की जोड़ी को खूब पसंद किया गया। 'देवदास' के संवाद उन दिनों इतने फेमस हुए कि कई फिल्मों में भी बार बार बोले गए। दिलीप कुमार और वैजयंती माला की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री ने ऑफ-स्क्रीन रोमांस की अफवाहों को जन्म दिया लेकिन दोनों ने इससे हमेशा इनकार ही किया। दिलीप कुमार और राज कपूर के साथ वैजयंती माला की स्पष्ट निकटता के कारण जल्द ही उनके बीच अनबन हो गई। 'लीडर' की तारीखें 'संगम' के साथ टकराईं। दोनों बड़े पैमाने पर तारीखें चाहते थे, उनकी यह एक पेशेवर प्रतिद्वंद्विता थी। लेकिन बीच में फंस गईं वैजयंती माला और लगभग आठ दिनों तक 'राम और श्याम' के लिए शूटिंग करने के बाद उनको बदल कर वहीदा रहमान को ले लिया गया। दिलीप कुमार के साथ वैजयंती माला की आखिरी फिल्म 'संघर्ष' थी।