सब टीवी के पॉपुलर शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में 'जेठालाल' का किरदार निभाने वाले एक्टर दिलीप जोशी के फैंस की कमी नहीं है। जितना ये शो पॉपुलर है उतना ही जेठालाल। हाल ही में इसका नमूना तब देखने को मिला जब राजस्थान से दो बच्चे सिर्फ दिलीप जोशी से मिलने के लिए भागकर मुंबई आ गए।