हुमा कुरैशी बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस हैं। वह हाल ही में दहाड़ की स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान बेहद बोल्ड और खूबसूरत अंदाज में नजर आईं थी। एक्ट्रेस ने रेड कार्पेट पर पोज देकर सभी को चौंका दिया था। उन्होंने उस दौरान ग्रे कलर की एक प्रिंटेड ड्रेस पहनी हुई थी, जिसमें एक प्लंजिंग नेकलाइन थी। पैपराजी के सामने पोज देते हुए एक्ट्रेस के साथ सोनाक्षी सिन्हा भी थीं। जहां इस इवेंट के दौरान वह काफी खूबसूरत लग रही थीं। वहीं, पंकित ठक्कर, जिन्हें दिल मिल गए, कुमकुम जैसे टीवी शो में देखा गया है, उन्होंने हुमा की ड्रेस को लेकर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है।