फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

26 की उम्र में इस एक्टर की अचानक मौत से सभी हैरान, 'दिल मिल गए' से आए थे चर्चा में

Tue, 27 Mar 2018 03:54 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
करण परांजपे
टीवी शो 'दिल मिल गए' में जिग्नेश का रोल निभाकर मशहूर हुए एक्टर करण परांजपे का उनके घर में निधन हो गया। करण की उम्र केवल 26 साल थी हालांकि उनकी मौत की असली वजह सामने नहीं आई है। करण परांजपे की अचानक मौत से सभी सदमे में हैं।
विज्ञापन

2 of 4
karan Vahi
करण परांजपे अपनी मां के साथ मुंबई में रहते थे। सुबह करीब 11 बजे उनकी मां ने उन्हें घर में मृत हालत में पाया। एक वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार, उन्हें नींद में हार्ट अटैक आया जिसकी वजह से उनकी मृत्यु हो गई। बता दें कि करण अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे। उनकी मौत की खबर से सभी हैरान हैं। 
विज्ञापन

3 of 4
करण परांजपे
'दिल मिल गए' में कोस्टार रहे करण वाही ने सोशल मीडिया पर उनकी मौत की खबर के बाद अफसोस जताया। करन वाही ने लिखा, 'प्रिय जिग्स तुम बहुत याद आओगे।' करण ने इसके अलावा एक पिक्चर भी शेयर की जिसमें वह करण परांजपे के साथ नजर आ रहे हैं।।

विज्ञापन

4 of 4
करण परांजपे
बता दें कि 'दिल मिल गए' के अलावा करण परांजपे ने 'संजीवनी' सीरियल में काम किया था। 'दिल मिल गए' शो में करण के कैरेक्टर को लोगों ने खूब पसंद किया था। इस शो से उन्हें पॉपुलैरिटी मिली थी। इसके अलावा करण परांजपे कई टीवी सीरियल्स में बतौर क्रिएटिव हेड जुड़े हुए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें