सोनाली कुलकर्णी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अपनी इस नई शुरूआत के बारे में सोनाली कुलकर्णी कहती हैं, "धारावाहिक "क्राइम पेट्रोल' की टीम के साथ काम करना रोचक रहा है। इतनी परफेक्ट और जोश से भरपूर टीम के साथ काम करने से एक कलाकार का काम भी बेहतरीन हो जाता है। मेरे लिए "क्राइम पेट्रोल' एक मशाल की रोशनी की तरह है जो हमें सतर्क करती है। और, मैं उस मशाल के जरिये लोगों को सतर्क करना चाहती हूं और कहना चाहती हूं कि जुर्म के जाल में फंसने से बेहतर है कि हम समझदार और जिम्मेदार बन जाएं।”