फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dil Bechara Trailer: सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म का ट्रेलर देखकर भावुक हुए बॉलीवुड सितारे, दिया ऐसा रिएक्शन

Mon, 06 Jul 2020 10:30 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
दिल बेचारा - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनसे जुड़ी यादों को उनके फैंस और करीबी अक्सर सोशल मीडिया पर साझा करते रहते हैं। सोमवार (6 जुलाई) को उनकी आखिरी फिल्म दिल बेचारा का ट्रेलर रिलीज हुआ। सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म दिल बेचारा का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वहीं उनकी आखिरी फिल्म का ट्रेलर देखकर बॉलीवुड के कई सितारे भावुक हो गए। 
विज्ञापन

2 of 5
'दिल बेचारा' का ट्रेलर लॉन्च - फोटो : यूट्यूब
फिल्म दिल बेचारा का ट्रेलर लाइव प्रीमियर के जरिए रिलीज किया गया। जिसके बाद बॉलीवुड के कई सितारों ने सोशल मीडिया पर न केवल ट्रेलर की तारीफ की बल्कि इसको देखकर भावुक भी हो गए। अभिनेत्री कृति सेनन ने फिल्म दिल बेचारा के ट्रेलर को ट्विटर पर साझा करते हुए लिखा, 'दिल बेचारा, इसे देखना सच में बहुत मुश्किल होने जा रहा है, लेकिन मैं खुद को रोक भी कैसे सकती हूं।' 
 

विज्ञापन

3 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, संजना संघी - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म सोन चिड़िया में सुशांत सिंह राजपूत के साथ काम कर चुकीं अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने फिल्म दिल बेचारा के ट्रेलर को देखने के बाद अपने ट्वीट में लिखा, 'इसे देखते हुए लाखों भावनाओं से सराबोर हुई। आप भी जल्दी से देखिए।' वहीं अभिनेता फरहान अख्तर ने ट्रेलर की तारीफ करते हुए लिखा, 'दिल बेचारा का ट्रेलर देखा, यह हमें याद दिलाता है कि हमने एक काबिल कलाकार को बहुत जल्दी खो दिया, लेकिन इस खट्टे-मीठे एहसास को देखते हुए चेहरे पर मुस्कान भी आ जाती है। मुकेश छाबड़ा और उनकी टीम को मेरी शुभकामनाएं।'

 

 

4 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, संजना संघी, मुकेश छाबड़ा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वहीं अभिनेता रितेश देशमुख ने अपने ट्वीट में लिखा, 'दिल बेचारा का ट्रेलर काफी प्यारा है। संजना और सुशांत सिंह राजपूत स्क्रीन पर काफी शानदार नजर आ रहे हैं। मैं अपने पॉप कॉर्न के साथ शानदार कलाकार की फिल्म के लिए तैयार रहूंगा। आप हमेशा दिल में जिंदा रहेंगे प्रिय सुशांत।' इनके अलावा अभिनेता मनोज बाजपेयी, मीरा चोपड़ा, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, आयुष्मान खुराना, राजकुमार राव सहित और भी कई सितारों ने सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा के ट्रेलर को पसंद किया है। 



 
 
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
आपको बता दें कि फिल्म दिल बेचारा ओटीटी पर रिलीज होगी। सीधा ओटीटी पर रिलीज होने वाली सुशांत सिंह राजपूत की यह दूसरी फिल्म होगी। इससे पहले उनकी फिल्म ड्राइव सीधे ओटीटी पर रिलीज हुई थी। गौरतलब है कि पिछले महीने 14 जून को सुशांत ने मुंबई में मौजूद अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उन्होंने इस तरह का खतरनाक कदम क्यों उठाया इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। फिलहाल मुंबई पुलिस उनकी मौत को लेकर जांच कर रही है। 

पढ़ें: सूरज पंचोली से नाम जुड़ने पर सुशांत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियन के परिवार का आया बयान, कहा- 'आप सब हमारा दर्द समझेंगे..'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें