दिशा सालियन
- फोटो : सोशल मीडिया
बीते कुछ दिनों दिशा सालियन को लेकर सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें भी चल रही हैं कि उनका अभिनेता सूरज पंचोली के साथ अफेयर था। जिसको लेकर उनके परिवार वाले काफी परेशान है। इसलिए उन्होंने एक खुला पत्र लिखकर बयान जारी किया है। इस खुले पत्र को अभिनेता वरुण शर्मा ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर साझा किया है। दिशा सालियन के परिवार ने अपने बयान में कहा है, ''जो कोई भी इसे पढ़ रहा है, वह निजी तौर पर दिशा के परिचित हो भी सकते हैं और नहीं भी, लेकिन हम सब में एक बात सामान्य है कि हम सब इंसान हैं। इसलिए हम उम्मीद करते हैं कि आप सब हमारा दर्द समझेंगे।