खतरों के खिलाड़ी 10
- फोटो : सोशल मीडिया
'खतरों के खिलाड़ी 10' का फिनाले इस वीकेंड
एक्शन पर आधारित रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' के दसवें सीजन का फिनाले बुधवार को मुंबई में शूट किया गया। 10 प्रतियोगियों में से चार करिश्मा तन्ना, करण पटेल, बलराज स्याल और धर्मेश येलांदे अंतिम पड़ाव तक पहुंचे। शो के होस्ट रोहित शेट्टी ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं और लिखा, 'समय किसी के लिए नहीं रुकता। लेकिन, कहीं ना कहीं इस साल ने वह योजना बिगाड़ दी जो हमने पहले से बना रखी थी। पूरा शो बुल्गारिया में शूट करने के बाद फिनाले यहां मुंबई में ठीक उसी दिन शूट किया है जिस दिन बुल्गारिया में इस सीजन का पहला एपिसोड शूट किया गया था। मुझे लगता है कि ऐसे वक्त में हमें तकदीर पर भरोसा रखना चाहिए।' फिनाले का प्रसारण इसी वीकेंड होना है।