फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिजिटल रिव्यू : लुकाछुपी के ट्रेलर में दिखी कार्तिक और कृति सेनन की कमाल केमिस्ट्री

Thu, 24 Jan 2019 04:22 PM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम
विज्ञापन
1 of 5
Luka Chuppi first poster - फोटो : Instagram
स्त्री और बधाई हो जैसी फिल्मों को पिछले साल मिली कामयाबी ने हिंदी सिनेमा में मनोरंजन का एक नया चैप्टर जोड़ा है। स्त्री के प्रोड्यूसर दिनेश विजन अब इस नए साल में एंटरटेनमेंट का एक नया एंगल लेकर आए हैं। ये एंगल सोनू के टीटू की स्वीटी में कभी खुशी कभी गम का कॉकटेल भी है और कॉमेडी से फैमिली एंटरटेनर का मेल भी।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
lukka chuppi
लुकाछुपी की कहानी यूपी के एक छोटे शहर में सेट है। हीरो और हीरोइन एक दूसरे को जानते हैं। हीरो प्रपोज करने के लिए अंगूठी लाता है। हीरोइन का मन धिंग चिका बजाता है। मतलब वह शादी से पहले लिव इन के मजे लेना चाहती है। लड़का-लड़की राजी तो क्या करेगा काजी? कानपुर वाले खुराना सीरीज का फिल्मी एक्सटेंशन दिखाती फिल्म लुकाछुपी का करीब पौने तीन मिनट का ट्रेलर एक बढ़िया कॉमेडी फिल्म की अच्छी झांकी सजाता है।
विज्ञापन

3 of 5
kartik aryan
कार्तिक आर्यन का कैरेक्टर सीधे सीधे किसी आयुष्मान खुराना की फिल्म से निकला दिखता है। ये आयुष्मान खुराना के लिए खतरे की घंटी हो न हो पर कार्तिक आर्यन के लिए आयुष्मान की कॉपी करने का खतरा जरूर है। कृति सेनन अपना किरदार सीधे बरेली की बर्फी की बिट्टी के आगे शुरू करते नजर आ रही हैं।

4 of 5
lukka chuppi
ट्रेलर में पंकज त्रिपाठी, विनय पाठक और अपारशक्ति खुराना को भी बराबर का मौका मिला है और इसी के साथ हिंदी सिनेमा में फिर से उन कलाकारों के भी अच्छे दिन आने की बात आगे बढ़ती दिख रही है जो खान सितारों की फिल्मों के चलते फिल्मों में फुटेज को तरस जाया करते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
lukka chuppi
डियर जिंदगी, तेवर, हिंदी मीडियम और 102 नॉट आउट जैसी फिल्मों के सिनेमैटोग्राफर लक्ष्मण उतेकर हिंदी सिनेमा में बतौर डायरेक्टर इस फिल्म से बोहनी कर रहे हैं। ट्रेलर का शगुन अच्छा है। फिल्म 1 मार्च को रिलीज हो रही है और फिल्म का ये ट्रेलर सुशांत सिंह राजपूत की धड़कनें बढ़ा सकता है जिनकी सोनचिड़िया की रिलीज डेट भी अब बदलकर 1 मार्च हो चुकी है।

यहां देखें ट्रेलर-

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें