ओटीटी के आ जाने के बाद एक्टर्स के लिए नए रास्ते खुल गए हैं। दर्शकों के ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से शिफ्ट होने की वजह से वेब सीरीज और फिल्मों के निर्माण में भी तेजी आई है। कई ऐसे कलाकारों को ओटीटी की वजह से शोहरत मिली, जिनको अच्छे काम के बावजूद इंडस्ट्री में एक रोल के लिए तरसना पड़ता था। इसी ओटीटी ने महिलाओं के किरदारों को भी एक नई दिशा दी है। सिनेमाघरों में जहां आज भी महिला कैरेक्टर को ग्लैमराइज करने पर ध्यान दिया जाता है। वहीं ओटीटी का गणित कुछ अलग है। ऑरमैक्स मीडिया ने हाल ही में एक सर्वे किया है, जिसमें सिनेमाघरों और ओटीटी पर दिखाए जाने वाले महिला किरदारों के बीच फर्क को बताया गया है।