फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाही शादी में सादगी के मामले में प्रियंका से मात खा गईं दीपिका, पर 2 खूबियों से जीता दिल

Sat, 08 Dec 2018 03:17 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
priyanka and deepika - फोटो : twitter
दीपवीर और निकयंका की शादी ने खूब लाइमलाइट बटोरी। आम हो या खास हर कोई दीपिका और प्रियंका की शादी से जुड़ी पल-पल की अपडेट जानने के लिए बेताब दिखा। दीपिका और प्रियंका की शादी में महज 15 दिन का अंतराल था, जाहिर है दोनों ने अपनी शादी को शाही बनाने की कोई भी कसर नहीं छोड़ी। ऐसे में इस सवाल का उठना लाजमी है कि दीपिका-प्रियंका की शादी में कौन सी ऐसी चीजें है जो फैंस को पसंद आई। एक तरफ दीपिका ने रणवीर के साथ सात जन्मों के बंधन में बंधने के लिए इटली चुना तो वहीं प्रियंका चोपड़ा ने जोधपुर। दीपिका और प्रियंका की शादी शानदार रही जिसकी गूंज भारत से लेकर विदेश में भी सुनाई दी। तो चलिए आज आपको बताते हैं प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण की शादी में क्या अंतर रहा साथ ही किसने किस मामले में फैंस का दिल जीता।
विज्ञापन

2 of 5
priyanka and deepika - फोटो : Instagram
शादी का वेन्यू
सबसे पहले बात करते हैं शादी के वेन्यू की। दीपिका और प्रियंका दोनों ही एक्ट्रेस बॉलीवुड में काफी फेमस है, लिहाजा इनकी शादी का वेन्यू लोगों के बीच काफी चर्चा का विषय रहा। दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा की शादी में सबसे पहला अंतर शादी का वेन्यू रहा। दीपिका ने भारत से दूर इटली में शादी रचाई तो वहीं प्रियंका चोपड़ा ने भारत को चुना। दीपिका ने संगीत से लेकर मेहंदी तक के सारे फंक्शन सात समंदर पार किए, जबकि प्रियंका ने भारत की मिट्टी से जुड़े रहते हुए निक के साथ सात फेरे लिए। ऐसे में प्रियंका चोपड़ा की यही सादगी कही न कही लोगों के दिलों में जरूर उतरी। 
विज्ञापन

3 of 5
deepika and priyanka - फोटो : Instagram
दुल्हन का जोड़ा
दीपिका और प्रियंका की शादी में दूसरा सबसे बड़ा अंतर शादी का जोड़ा है। दीपिका दोनों रीतियों से हुई शादी में गहनों से लदी हुई नजर आ रही थीं, जबकि प्रियंका एक दम अलग। प्रियंका ने भी दीपिका की तरह दो रीतियों से शादी की थी लेकिन उनके दोनों ही लुक में सादगी नजर आ रही थी। प्रियंका चोपड़ा ने क्रिश्चियन रिवाज से हुई शादी में सिंपल सफेद रंग का गाउन पहना हुआ था इसके साथ ज्वैलरी के नाम पर सिर्फ इयररिंग्स पहने थे। हिंदू रिवाज से हुई शादी में प्रियंका ने लाल रंग का लहंगा पहना हुआ था। इस लहंगे के साथ प्रियंका ने जो ज्वैलरी कैरी की हुई थी उसे देखकर यह नहीं लगा कि बहुत ज्यादा है, जबकि दीपिका को देखकर ऐसा लग रहा था। दीपिका पादुकोण ने दोनों रिवाज से हुई शादी में इतने गहने पहन रखे थे कि उनकी शादी की ड्रेस पर लोगों की नजरें टिक नहीं पा रही थीं। यानि कि दुल्हन के जोड़े में भी दीपिका से ज्यादा प्रियंका लोगों के दिलों में घर कर गईं।

4 of 5
Deepika and priyanka - फोटो : twitter
होमटाउन में कहीं रौनक तो कहीं सन्नाटा
दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा मुख्य रूप से मुंबई की रहने वाली नहीं है। दीपिका बंगलुरू से तो वहीं प्रियंका उत्तर प्रदेश के बरेली शहर की रहने वाली हैं। दीपिका से सादगी के मामले में प्रियंका भले ही बाजी मार ले गई हों लेकिन दो मामलों में वह दीपिका से जरूर पीछे रह गईं। दीपिका ने नंदी पूजा अपने होमटाउन बंगलुरू में की। दीपिका का बंगलुरू वाला घर भी दुल्हन की तरह सजा, इसके अलावा होमटाउन में रिसेप्शन भी दिया। प्रियंका ने सगाई से लेकर पूजा की सभी रस्में मुंबई में की लेकिन उनके मुख्य घर बरेली में सन्नाटा पसरा रहा। प्रियंका के बरेली वाले घर में शादी से कुछ वक्त पहले लाइट्स जरूर लगा दी गई थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
deepika and ranveer - फोटो : Instagram
शादी में पहनीं मां की साड़ी
दीपिका पादुकोण ने सिंधी और कोंकणी रिवाज से शादी की थी। कहा जा रहा है दीपिका ने कोंकणी शादी में जो साड़ी पहनी हुई थी वह उनकी मां ने उन्हें तोहफे में दी थी। प्रियंका के साथ ऐसा कुछ भी नहीं था। वैसे तो शादी में दीपिका और प्रियंका दोनों ही बेहद खूबसूरत लग रहे थे। ऐसे में इतना जरूर कहा जा सकता है प्रियंका चोपड़ा की सादगी तो दीपिका पादुकोण के 2 फैसलों ने फैंस का दिल जीत लिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें