फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंगना की निजी इमेल लीक, 'RK' के बारे में कई सनसनीखेज खुलासे, कहीं ये रणबीर कपूर तो नहीं?

Thu, 05 Oct 2017 01:35 PM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षिता
विज्ञापन
1 of 6
Kangana Ranaut
ट्विस्ट ट्विस्ट ट्विस्ट !!!

ऋतिक रोशन और कंगना रनौत की लड़ाई में नया नाम सामने आ रहा है। दोनों एक्टर्स के बीच लिखे-भेजे गए कुछ और इमेल्स लीक हुए हैं। इनमें से कंगना की लिखी इन चिट्ठियों में कई दफा 'RK' का जिक्र किया गया है।

इंडस्ट्री में रणबीर कपूर RK के नाम से चर्चित हैं। ऐसे में दावा किया जा रहा है कि कंगना ने ऋतिक को लिखी अपनी चिट्ठियों में जिस शख्स के साथ अपने रिश्ते का जिक्र किया है वो रणबीर कपूर ही हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
Kangana Ranaut
इस मेल में 'RK' का जिक्र करते हुए कंगना ने लिखा- '' मैं अपने और आरके के रिश्तों पर सफाई देना चाहती हूं। मैं तुम्हें ये हक भी दे रही हूं कि नीचे बताई सारी बातों पर तुम मुझसे सवाल-जवाब भी कर सकते हो'' कंगना ने आगे लिखा, 'आरके मुझे कभी अटेंशन नहीं देता था लेकिन जब उसने फिल्म 'क्वीन' की फुटेज देखी तो उसने मुझे अप्रोच किया और अजीब-अजीब वीडियोज भेजने लगा।''
 
विज्ञापन

3 of 6
Kangana Ranaut
कंगना ने ऋतिक को लिखी मेल में लिखा-
''जब मैं फिल्म 'रिवॉल्वर रानी' के लिए ग्वालियर में शूटिंग कर रही थी तब उसने (आरके) ने मुझे सीधे तौर पर अप्रोच किया था। तब मैंने साफ किया था कि मैं किसी और से प्यार करती हूं। उस वक्त मेरा और तुम्हारा रिश्ता सबसे बुरे दौर से गुजर रहा था।''
 

4 of 6
Kangana Ranaut
कंगना ने इस चिट्ठी में यह भी बताया कि जब वह विदेश में थीं तो आरके ने उन्हें मैसेज करके उनका हाल पूछा था। उन्होंने लिखा, 'तब मैंने उससे पूछा था कि क्या वह मेरे साथ जिस्मानी रिश्ते रखना चाहते हैं? मेरे इस सवाल पर वह थोड़े असहज हो गए और मुझसे पूछा कि रेगुलर रिलेशनशिप में क्या हर्ज है। इस पर मैंने एक बार फिर साफ किया मैं किसी और से प्यार करती हूं, मुझे लगता है मेरा यह जवाब उन्हें बुरा लगा।'
 
विज्ञापन

5 of 6
Kangana Ranaut
गौरतलब है कि पिछले साल जून में ऋतिक रोशन की फिल्म 'मोहनजोदाड़ो' का ट्रेलर रिलीज होने से ठीक कुछ दिनों पहले एक अफवाह उड़ी थी। वो थी रणबीर कपूर और कंगना रनौत के अफेयर के बारे में। उस वक्त #NowRanbirKangana हैशटैग भी ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा था। इनके फैन्स को भी झटका लगा कि आखिर ये हुआ कब और कैसे? क्योंकि उस दौरान इन्हें न तो एक दूसरे पर कोई कमेंट करते देखा गया न ही ये साथ क्वॉलिटी टाइम बिताते नजर आए। हालांकि, तब रणबीर कपूर ने इन्हें अफवाह करार दिया था। साथ ही इशारा भी दिया था कि उन्हें पता है इन सबके पीछे कौन है। 

अब इस पर से सस्पेंस के बादल शायद धीरे-धीरे छंट रहे हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Kangana Ranaut
हालांकि इन चिट्ठियों से यह साफ नहीं है कि क्या वाकई कंगना रनौत और रणबीर कपूर के बीच किसी भी तरह का कोई रिश्ता रहा या नहीं। अब इन दोनों की ओर से इन खबरों की पुष्टि का इंतजार है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें