बॉबी देओल की फिल्म 'रेस-3' लोगों के बीच हाजिर है। सलमान खान के अलावा वह भी इस फिल्म का आकर्षण हैं। यह शुक्रवार बॉबी देओल के लिए खास है क्योंकि एक लंबे अर्से बाद बड़े पर्दे पर उनकी वापसी हुई है। फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्होंने सेट पर खूब मस्ती की, जिसका सबूत सोशल मीडिया पर भी दिखा। मगर पहली फिल्म के प्रीमियर के दौरान उनके साथ जो हुआ, उसे कभी नहीं भूल सकते...
विज्ञापन
2 of 6
bobby deol
'फिल्मफेयर' को दिए अपने एक इंटरव्यू मे बॉबी देओल ने कहा था, 'फिल्म बरसात मेरी और टीना (ट्विंकल) की पहली फिल्म थी। सेट पर मैं ऐसी बातें करता था जिससे वह असहज हो जाती थीं। मैं जब भी गाली देता था वह बहुत गुस्सा हो जाती थीं।'
विज्ञापन
3 of 6
Bobby Deol
- फोटो : Instagram
बॉबी देओल ने बताया कि फिल्म बरसात की पूरी शूटिंग के दौरान किसी ना किसी बात को लेकर ट्विंकल खन्ना से उनकी बहस हो जाती थी। मगर प्रीमियर की रात मामला बिलकुल अलग था। एक्टर ने कहा,'हम प्रीमियर के लिए एक ही कार में बैठकर जा रहे थे। टीना ने पूरे सफर के दौरान मेरा हाथ थामे रखा। मगर जैसा ही प्रीमियर खत्म हुआ उसने ऐसा कुछ कर दिया जिसे देख मैं चौंक गया।'
4 of 6
bobby deol
बॉबी देओल ने बताया कि फिल्म बरसात का प्रीमियर जैसे ही खत्म हुआ ट्विंकल खन्ना ने गालियां देनी शुरू कर दीं। उन्हें ऐसा करते देख बॉबी हैरान थे क्योंकि पूरी शूटिंग के दौरान ट्विंकल जिस बात को लेकर उन्हें कोसती थीं, वहीं काम वह खुद कर रही थीं। एक्टर ने कहा, 'अब हम दोनों उन बातों को याद करके हंसते हैं।'
विज्ञापन
5 of 6
Bobby Deol
इंटरव्यू के दौरान बॉबी देओल ने उस विवाद पर भी बात की जो उनसे और ट्विंकल खन्ना से जुड़ी थी। फिल्म अजनबी के सेट पर ट्विंकल खन्ना पति अक्षय कुमार से मिलने पहुंचीं थीं। उसी दौरान बॉबी देओल से भी उनकी मुलाकात हुई। तब यह खबर आई थी कि बॉबी देओल और ट्विंकल खन्ना ने साथ में सन बाथ लिया था जिसकी वजह से अक्षय कुमार बहुत नाराज हुए थे।
बॉबी देओल ने कहा, 'सार्वजनिक जगहों पर मैंने कभी शर्ट नहीं उतारी, सन बाथ तो लेना बहुत दूर की बात है।' हालांकि, बॉबी देओल ने करियर में पहली बार शर्टलेस सीन सीन दिया है। फिल्म 'रेस-3' में उनके इस अवतार की खूब चर्चा हो रही है।