ईद के मौके पर सलमान खान की फिल्म 'रेस 3' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है लेकिन फैंस और क्रिटिक्स के शुरुआती रिएक्शन देखें तो सलमान के लिए कोई अच्छी खबर नहीं है। क्रिटिक्स का मानना है कि ना तो फिल्म की कहानी पर काम किया गया है और ना ही स्क्रीनप्ले में दम है। फिल्म में ऐसा कुछ भी नहीं है जिसकी वजह से दर्शक सिनेमाघरों में पहुंचे। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने तो यहां तक लिखा कि हर चमकती चीज सोना नहीं होती। जिस तरह की समीक्षाएं आ रही हैं उसे देखकर तो ऐसा लग रहा है कि कहीं 'रेस 3' का हश्र भी सलमान की मोस्ट फ्लॉप फिल्मों की तरह ना हो जाए। चलिए हम आपको सलमान खान की ऐसी ही फिल्मों के बारे में बताते हैं जो बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम से गिरी।