कंगना रणौत स्टारर धाकड़ बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। फिल्म को कामयाब बनाने के लिए एक्ट्रेस जमकर इसका प्रमोशन कर रही हैं। हाल ही में इसका गाना 'शी इज ऑन फायर' रिलीज़ हुआ था, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया है। रिलीज के बाद इस गाने को मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने भी अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया था, लेकिन इसके कुछ मिनट बाद ही उन्होंने पोस्ट को डिलीट कर दिया। अब बिग बी ने इसको लेकर एक बड़ा हिंट दिया है कि आखिर क्यों उन्हें यह कदम उठाना पड़ा?