डायना पेंटी
- फोटो : instagram: dianapenty
डायना पेंटी ने अपनी पूरी पढ़ाई मुंबई से की है। उन्होंने मुंबई के सेंट जेवियर्स कॉलेज से ग्रेजुएशन किया है। कॉलेज में रहते हुए डायना पेंटी को मॉडलिंग करने का ऑफर मिला, जिसको उन्होंने स्वीकार कर लिया। इसके बाद उन्होंने पार्ट टाइम मॉडलिंग करने का फैसला किया। फिर उन्होंने लंबे समय तक पार्ट टाइम और फुल टाइम मॉडलिंग की। मॉडल रहते हुए डायना पेंटी ने कई विज्ञापन कंपनियों के लिए भी काम किया था।