दीया मिर्जा
- फोटो : instagram/diamirzaofficial
दीया मिर्जा ने साल 2000 में मिस एशिया पैसेफिक का खिताब जीता था। इसके बाद वो मॉडलिंग करने लगी थीं। साल 2001 में रिलीज हुई दीया की फिल्म 'रहना है तेरे दिल में' को फैंस का खूब प्यार मिला था। इसके अलावा दीया 'संजू', 'दम', 'दस' और 'माई ब्रदर' निखिल जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। आखिरी बार दीया तापसी पन्नू के साथ फिल्म 'थप्पड़' में अहम रोल में दिखीं थीं।