फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द मां बनने वाली हैं ये बॉलीवुड अभिनेत्रियां, इस एक्ट्रेस ने तो शादी के डेढ़ महीने बाद ही दे दी खुशखबरी

Tue, 06 Apr 2021 09:23 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
दीया मिर्जा, किश्वर मर्चेंट - फोटो : Instagram
बॉलीवुड के कई सितारों के लिए साल 2021 काफी खुशनुमा भरा साबित होने वाला है। इस साल की शुरूआत में ही जहां अनुष्का शर्मा ने अपनी बेटी वामिका को जन्म दिया तो वहीं फरवरी के महीने में करीना कपूर भी अपने दूसरे बेटे को जन्म दे चुकी हैं। वहीं बहुत सी अभिनेत्रियां ऐसी हैं जिन्होंने कुछ समय पहले ही प्रेग्नेंसी की घोषणा की है। तो चलिए आपको बताते हैं कौन कौन सी अभिनेत्रियां बनने वाली हैं मां।
विज्ञापन

2 of 6
दीया मिर्जा, वैभव रेखी - फोटो : Instagram
दीया मिर्जा

दीया ने 15 फरवरी 2021 को मुंबई के बिजनेसमैन वैभव रेखी से शादी की थी। कुछ दिनों पहले दोनों मालदीव में हनीमून मनाने गए थे। वहीं से दीया ने अपने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए तस्वीर साझा की। उन्होंने तस्वीर साझा करते हुए बताया कि वो बहुत जल्द मां बनने वाली हैं। दीय की शादी को डेढ़ महीने हुए हैं।
विज्ञापन

3 of 6
श्रेया घोषाल
श्रेया घोषाल

बॉलीवुड की मशहूर प्लेबैक गायिका श्रेया घोषाल शादी के 6 साल बाद मां बनने वाली हैं। उन्होंने कुछ दिनों पहले ही सोशल मीडिया पर बेबी बंप के साथ तस्वीर साझा कर इस बात की जानकारी दी थी। उन्होंने पहले ही बता दिया कि उनके आने वाले बच्चे के नाम 'श्रेयादित्य' होगा। बता दें कि श्रेया ने 5 फरवरी 2015 को श्रेया घोषाल से अपने ब्वॉयफ्रेंड 'शिलादित्य मुखोपाध्याय' से शादी की थी।

4 of 6
नीति मोहन, निहार पांड्या - फोटो : instagram/neetimohan18
नीति मोहन

सिर्फ श्रेया घोषाल ही नहीं बल्कि बॉलीवुड की दूसरी मशहूर गायिका नीति मोहन भी 2021 में पहली बार मां बनने वाली हैं। उन्होंने अपने बेबी बंप की तस्वीर साझा करते हुए फैंस को ये खुशखबरी दी थी। नीति 40 साल की उम्र में मां बनने जा रही हैं
विज्ञापन

5 of 6
किश्वर मर्चेंट और सुयश राय - फोटो : Instagram
किश्वचर मर्चेंट

टेलीविजन की मशहूर अभिनेत्री किश्वर मर्चेंट भी 40 साल की उम्र में पहली बार मां बनने वाली हैं। किश्वर ने भी सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा की थी और फैंस को ये खुशखबरी थी। किश्वर अगस्त 2021 के महीने में अपने बच्चे को जन्म देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
लीजा हेडन - फोटो : Instagram
लीजा हेडन

बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा लीजा हेडन भी जून में मां बन जाएंगी। लीजा ने साल 2016 में बिजनेसमैन डीनो ललवानी से शादी की थी जिसके बाज से वो दो बेटों की मां बन चुकी हैं। लीजा को फिल्म क्वीन में उनके किरदार विजयलक्ष्मी के लिए काफी पसंद किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें