यौन शोषण का आरोप लगने के बाद डायरेक्टर राजकुमार हिरानी की अगली फिल्म फिलहाल रोक दी गई है। उनपर संजू फिल्म की एक असिस्टेंट डायरेक्टर ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। वहीं राजकुमार हिरानी ने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है। राजकुमार हिरानी की इमेज काफी साफ-सुथरी है, ऐसे में उनके ऊपर इस तरह के आरोप चौंकानेे वाले हैं।