फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीया मिर्जा ने पहली बार अपने तलाक पर खुलकर की बात, बताया- 'लोग कैसा करने लगे थे बर्ताव'

Fri, 06 Mar 2020 06:47 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
dia mirza - फोटो : social media
दीया मिर्जा हाल ही में फिल्म 'थप्पड़' में नजर आईं । फिल्म में दीया के काम की काफी सराहना हुई । इस फिल्म में एक थप्पड़ के चलते पत्नी अपने पति से तलाक ले लेती है। पिछले साल दीया मिर्जा का भी तलाक हुआ है । पहली बार दीया मिर्जा ने अपने तलाक के बारे में खुलकर बात की है । दीया ने बताया कि तलाक के बाद सोसाइटी ने उनके साथ किस तरह का बर्ताव किया । 
 
विज्ञापन

2 of 5
Sahil Sangha and Dia Mirza - फोटो : file photo
तलाक पर दीया ने बताया, 'मैं हैरान थी और अभी भी होती हूं। आप एक ऐसे सर्कल में होते हैं जहां लोग पढ़े-लिखे होने के बावजूद आपको झूठी दिलासा देते हैं और ऐसे वक्त में सपोर्ट देने की कोशिश करते हैं जब आप दुखी होते हैं। सपोर्ट, जो कि उनकी तरफ से एक दिखावा होता है। कई बार लोग मेरे से पूछते हैं कि तुम इतनी स्ट्रॉन्ग कैसे हो सकती हो?ऐसी स्थिति में काम करने कैसे जाती हो?'
 
विज्ञापन

3 of 5
dia mirza - फोटो : amar ujala
'मैं बस उन्हें कहती हूं कि मैं अपनी राह ढूंढती हूं और उम्मीद करती हूं कि आप भी ढूंढ पाएं। कई बार डिवोर्स के साथ आपको सोसाइटी का प्रेशर भी झेलना पड़ता है। कई लोगों का मानना होता है कि डिवोर्स इसलिए लिया जाता है क्योंकि आप दोनों ही आपसी सहमति से कुछ करने की राय को नकार देते हैं। हां, आपको कई चीजें सहमति से करनी पड़ती हैं।'

4 of 5
dia mirza, sahil sangha - फोटो : social media
'उन्हें अपनाना पड़ता है और कॉम्प्रोमाइज भी करना पड़ता है। लेकिन यहां सवाल आता है- यह सब कब तक चलेगा। मुझे लगता है आपकी यह अपनी राय होती है। डिवोर्स की बात पर हर व्यक्ति अलग-अलग तरीके से रिएक्ट करता है। जो लोग आपको एक कपल की तरह प्यार करते हैं वो फिर अलग रिएक्शन देने लगते हैं।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Dia Mirza - फोटो : file photo
'बाहरी लोग, अलग रिएक्शन देते हैं। आपके दोस्त इस बात पर अलग रिएक्शन देते हैं क्योंकि उनका प्यार आपके लिए अलग और आपके पति के लिए अलग होता है। आपके माता-पिता इस बात पर अलग रिएक्शन देते हैं। ऐसे में आप सिर्फ उम्मीद कर सकते हैं कि लोग आपकी राय की इज्जत करें और आपके पर्सनल स्पेस और डिसिजन को अपनाएं।'

रिलीज से पहले ही '83' ने किया कमाल, फिल्म से प्रभावित होकर हुई यह खास शुरुआत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें