फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहरुख खान की बेटी सुहाना की नई तस्वीर आई सामने, विदेश में दोस्तों के साथ कर रहीं मस्ती

Fri, 06 Mar 2020 06:37 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
suhana khan - फोटो : social media
बॉलीवुड के मशहूर स्टारकिड्स की बात की जाए तो उनमें से एक नाम शाहरुख खान और गौरी खान की बेटी सुहाना खान हैं। सुहाना की जब भी कोई नई तस्वीर सामने आती है सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है। अब एक बार सुहाना छाई हुई हैं। इस बार वो अपने दोस्तों के साथ नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

2 of 5
suhana khan - फोटो : social media
सुहाना की नई तस्वीर उनके फैन पेज से शेयर की गई है जिसमें सुहाना के विदेशी दोस्त नजर आ रहे हैं। सभी लोग एक साथ पोज दे रहे हैं। इस दौरान सुहाना ने ग्रे कलर की टीशर्ट के साथ ब्लू जींस पहनी है। मरून लिपस्टिक के साथ उन्होंने हल्की ज्वैलरी भी पहनी हुई है। तस्वीर में सुहाना बहुत खूबसूरत लग रही हैं।
विज्ञापन

3 of 5
suhana khan - फोटो : social media
कुछ समय पहले भी सुहाना अपने दोस्तों के साथ नजर आई थीं। तस्वीर में सुहाना ने ब्लैक क्रॉप टॉप और ग्रे टाइट्स पहने हुए हैं। सुहाना सिंपल पोज दे रही हैं और मुस्कुरा रही हैं। उनके आस-पास कई दोस्त नजर आ रहे हैं। दोस्तों के साथ मस्ती करते हुए सुहाना की इस तस्वीर को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। 

4 of 5
suhana khan - फोटो : social media
इसके अलावा सुहाना की एक और तस्वीर वायरल हो रही है। सुहाना किसी शॉप के बाहर नजर आ रही हैं। सामने से गुजरते हुए उनकी ये तस्वीर ली गई है। उन्होंने काले रंग की ड्रेस पहनी हुई है। साथ ही बालों को खुला छोड़ा हुआ है और गुलाबी रंग की लिपस्टिक लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Suhana Khan - फोटो : Social Media
बता दें कि सुहाना खान ने तीन साल ब्रिटेन में रहकर पढ़ाई की है। अब आगे की पढ़ाई पूरी करने के लिए वो न्यूयॅार्क में हैं। यहां वो अभिनय की क्लासेस ले रही हैं। अपने कई इंटरव्यू में शाहरुख खान कह चुके हैं कि सुहाना को अभिनय का शौक है और वो फिल्मों में काम करना चाहती हैं। 

रिलीज से पहले ही '83' ने किया कमाल, फिल्म से प्रभावित होकर हुई यह खास शुरुआत
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें